CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान से तो भिड़ो ही, लेकिन मोदी-शाह के लिए ये ऐतिहासिक अवसर… असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात

पाकिस्तान से तो भिड़ो ही, लेकिन मोदी-शाह के लिए ये ऐतिहासिक अवसर… असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई |

Contents
  • कश्मीरियों को भी अपनाया जाएः ओवैसी
  • आदिवासी बाहर तो UCC समान कैसे हो गयाः ओवैसी
  • बहुलवाद को खत्म करना चाहता है RSS: ओवैसी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी खराब हो गए, फिर दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष भी शुरू हो गया. सैन्य संघर्ष के 3 दिन बाद अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का ऐलान किया. इस पर ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जगह अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सीजफायर का ऐलान किया होता तो यह अच्छा होता.

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक खास इंटरव्यू में “पहलगाम हमले पर हो रही राजनीति” पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, “आप पहलगाम (आतंकी हमले) को लेकर राजनीति कैसे कर सकते हैं. मुझे वाकई में उस महिला के बारे में सोचकर तकलीफ होती है, जो अपने पति के शव के पास बैठी थी.”

उन्होंने आगे कहा, “आप इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं? राजनीतिक रूप से, भले ही हम (एआईएमआईएम) बीजेपी की विचारधारा से लड़ते रहेंगे, लेकिन बात जब देश की आती है और देश के नागरिकों को मारा जाता है, तो इसमें मेरे राजनीतिक वैचारिक मतभेद का कोई सवाल ही नहीं उठता?”

कश्मीरियों को भी अपनाया जाएः ओवैसी

सीजफायर के लिए अमेरिका की ओर से ऐलान किए जाने पर निराशा जताते हुए ओवैसी ने कहा, “खुद प्रधानमंत्री को सीजफायर की घोषणा करनी चाहिए थी, न कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को. अच्छा होता अगर उन्होंने खुद इसकी घोषणा की होती.”

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में औवैसी ने कहा, “कश्मीरी मुसलमानों ने इस (पहलगाम आतंकी हमले) की खुलकर निंदा की है. दरअसल, यह सरकार के लिए, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. उन्हें इस मौके का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए. आपको पाकिस्तान से भिड़ना ही चाहिए, साथ ही आपको कश्मीरी लोगों को भी अपनाना चाहिए. उन्हें (कश्मीरियों को) उनके अधिकार मिलने चाहिए, देश के दूसरे हिस्सों में कश्मीरी छात्रों पर हमले नहीं होने चाहिए.”

आदिवासी बाहर तो UCC समान कैसे हो गयाः ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर बीजेपी से सवाल किया. वो कहते हैं, “इसे समान कैसे कहा जा सकता है? आदिवासियों को क्यों बाहर रखा जा रहा है? आप हिंदू विवाह अधिनियम और हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम को बाहर रख रहे हैं. हमारे देश में पहले से ही विशेष विवाह अधिनियम और भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम है.”

उन्होंने कहा, “अगर कोई अपने धर्म के अनुसार शादी नहीं करना चाहता है, तो वह विशेष विवाह अधिनियम के जरिए शादी कर सकता है. तो, यह समान कैसे हो गया? जब आप आदिवासियों और अन्य समूहों को छूट दे रहे हैं, तो आप इसे समान नागरिक संहिता कैसे कह सकते हैं?”

बहुलवाद को खत्म करना चाहता है RSS: ओवैसी

आरएसएस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, “आरएसएस देश की बहुलवाद को खत्म करना चाहता है और भारत को एक धर्मशासित राज्य बनाना चाहता है.” उन्होंने कहा, “जो लोग अदालतों में मामले दायर कर रहे हैं, वे आरएसएस और संगठन के प्रमुख मोहन भागवत के समर्थक हैं. अगर आपको लगता है कि वे (सरकार का जिक्र करते हुए) गलत हैं, तो उन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए. लेकिन यह सब तो आपकी अनुमति के कारण ही हो रहा है.”

उन्होंने कहा, “यह आरएसएस का ‘भ्रम का सिद्धांत’ है. मैं आरएसएस और उसकी विचारधारा को जानता हूं. ये लोग देश की खास बहुलवाद को खत्म करना चाहता हैं और भारत को एक धर्मशासित राज्य बनाना चाहता है.”

LIC के इस योजना में एक बार पैसा लगाएं, जीवनभर मिलेगी 12000 रुपये की पेंशन
ED Supreme Court Petition : बंगाल में सियासी टकराव तेज, ED सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंची—ममता सरकार पर FIR की मांग
Naxal Violence End : अबूझमाड़ में बदला माहौल, 16 नक्सलियों ने डाले हथियार
Prashant Kishor Bihar Election Decision : बोले – 150 से कम सीटें मिलीं तो मान लूंगा हार
Oh…my….God…इंजीनियरिंग स्टूडेंट के साथ सेक्सटार्शन, पाकिस्तानी नंबर से फोन कर मांगे रूपये, मना करने पर वायरल कर दी अश्लील फोटो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल…

Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव
Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, हादसों में 3 युवकों की मौत!

Chhattisgarh Heavy Rain Alert: प्रशासन ने लोगों से…

Jashpur Cow Meat Seizure
Jashpur Cow Meat Seizure : 55 किलो गौमांस जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार; हथियार और बाइक भी बरामद

Jashpur Cow Meat Seizure :एसएसपी डॉ. लाल उमेद…

Gurugram Double Death Case
Gurugram Double Death Case : पिता बोले- बेटा हत्यारा नहीं, कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Double Death Case : परिवार का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?