CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मोबाइल पर बात करती पकड़ी गई बड़ी बेटी, पिता ने छोटी को भी पीटा… फिर फंदे से झूल गईं दोनों

मोबाइल पर बात करती पकड़ी गई बड़ी बेटी, पिता ने छोटी को भी पीटा… फिर फंदे से झूल गईं दोनों

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। दो सगी बहनों का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है। दोनों ने एक ही पंखे से लटककर फांसी लगाई है। बताया जा रहा है कि पिता ने मोबाइल पर बात करने को लेकर इन दोनों की पिटाई की थी, जिसके बाद दोनों ने सुसाइड कर ली. हालांकि, पुलिस आत्महत्या के अलावा भी अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Contents
  • बेटी के मोबाइल से बात करने पर नाराज था पिता
  • पिता ने की थी दोनों की पिटाई

मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरा रसूलपुर गांव का है। यहां शनिवार की देर शाम दो सगी बहनों का शव घर के अंदर फंदे से लटकते मिले।

मृतक में बड़ी बहन का नाम आंचल और छोटी बहन का नाम पल्लवी है। आंचल इंटर की छात्रा थी और पल्लवी कक्षा दस में पढ़ाई कर रही थी। देर शाम परिजनों ने दोनों बहनों का शव कमरे में फंदे से लटकता देखा। दोनों का शव एक ही पंखे से लटक रहा था।

बेटी के मोबाइल से बात करने पर नाराज था पिता

घटना से घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने पहले दोनों बहनों का शव नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक लड़की मोबाइल फोन पर किसी से बात करती थी। बेटी का इस तरह से बात करना पिता को नागवारा लगा। पिता ने बेटी को कई बार समझाया भी था, लेकिन वह अक्सर छुप कर बात कर लिया करती थी।

पिता ने की थी दोनों की पिटाई

पिता ने उसे बात करने के लिए मना किया था। शनिवार को फिर पिता ने मोबाइल से बात करते हुए उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि पिता ने दूसरी लड़की को भी मारा था। क्योंकि, वह मोबाइल से बात करने की बात जानती थी, लेकिन घर पर बताई नही थी. पिटाई से आहत होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि लड़की के पिता से बात हुई है। उन्होंने यही बताया है कि मोबाइल से बात करने को लेकर लड़की को मार दिया था, जिसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली. लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

OBC Census : OBC के लिए अलग कॉलम नहीं, विनोद चंद्राकर ने केंद्र की नीयत पर उठाए सवाल
Excellence Aadhaar Services : छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, इस मामले में देश में अव्वल
दुर्ग-भिलाई में नौकरी का गोल्डन चांस, 28 को रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट केम्प, 18 से 35 वर्ष के युवा लें सकेंगे भाग, 10वीं से ग्रेजुएट को अवसर
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangrel Robbery Case
Gangrel Robbery Case : गंगरेल बांध के पास चाकू दिखाकर लूट, 2 नाबालिग समेत 4 पकड़े गए, कैश-मोबाइल बरामद

गंगरेल बांध इलाके में चाकू दिखाकर युवक से…

Abhilash Netam Death
Abhilash Netam Death : गरियाबंद में 8 दिन में दूसरी मौत, इलाज और इंजेक्शन को लेकर फिर उठे सवाल

मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर क्षेत्र में इलाज के…

Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Balod Krait Snake Bite Death : बालोद थाना…

Bilaspur Police Extortion Complaint
Bilaspur Police Extortion Complaint : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, 5 हजार लेने की शिकायत; थाना प्रभारी हटाए गए

Bilaspur Police Extortion Complaint :शिकायत सामने आने के…

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?