CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 131 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर, 400 गांव का दौरा करने का क्या है मकसद

131 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर, 400 गांव का दौरा करने का क्या है मकसद

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मई। मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से पदयात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उनकी ये यात्रा 400 से भी ज्यादा गांवों से निकलेगी।

Contents
  • तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन
  • 5 करोड़ की आबादी वाले क्षेत्र से गुजरेगी
  • बागेश्वर महाराज ने साधा निशाना

इस यात्रा की शुरुआत नवंबर महीने से होने जा रही है, जो एक दो नहीं बल्कि तीन राज्यों से होकर गुजरेगी। इनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से होकर ये यात्रा निकलेगी।

बाबा बागेश्वर ने हरियाणा के पानीपत में ही इस यात्रा का ऐलान किया था, जब वह पानीपत में एक कथा सुना रहे थे। बाबा बागेश्वर की ये यात्रा 131 किलोमीटर की होगी। उनकी यात्रा का मकसद भारत को पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र बनाने का है। उन्होंने इससे पहले भी पदयात्रा की थी।

उनकी पहली पदयात्रा पिछले साल नवंबर में ही की थी। इस बार भी उनकी यात्रा नवंबर में ही शुरू होने जा रही है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि वह ऐसे गरीब लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, जो उनके धाम नहीं आ पाते हैं।

तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन

बागेश्वर महाराज की श्री हनुमंत कथा का हरियाणा कपड़ा नगर, पानीपत में तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस में कथा आयोजन समिति नगरवासी और शिक्षा मंत्री हरियाणा महिपाल टंडा पहुंचे। 3 दिवसीय कथा सुंदरकांड की एक चौपाई पर की जा रही है।

यहां बागेश्वर महाराज ने कथा की शुरुआत से पहले अपनी इसी दूसरी पैदल यात्रा की घोषणा की। पहली सनातन हिंदू एकता पद (पैदल) यात्रा 160 किलोमीटर, पिछले साल नवंबर महीने में निकाली गई थी. उनकी पदयात्रा में लाखों की संख्या में हिंदू सनातनी और व्यास पीठ, राजपीठ, फिल्म जगत, उद्योग जगत, समाज सेवी समेत हर तरह के लोग शामिल हुए थे।

5 करोड़ की आबादी वाले क्षेत्र से गुजरेगी

अब 2025 में दूसरी पद यात्रा की बागेश्वर महाराज ने मंच से घोषणा की है. ये यात्रा 7 नवंबर से शुरू होगी, जो 10 दिवसीय यात्रा होगी। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के 400 गांवों में 5 करोड़ की आबादी वाले क्षेत्र से गुजरेगी।

10 दिन की हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए पैदल यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन अस्थिर है। इस पदयात्रा का मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है और बड़े लोग तो VIP प्रोटोकॉल लगाकर, पुलिस के साथ आ जाते हैं, लेकिन दीन-हीन बेचारे गरीब लोग मिल नहीं पाते. वह किराया न होने के कारण बागेश्वर धाम पहुंच नहीं पाते। अब हम पैदल चलकर उनके घर जाएंगे और उन्हें गले लगाएंगे।

बागेश्वर महाराज ने साधा निशाना

बागेश्वर महाराज ने कहा कि हालिउल्लाह वाले कान खुलकर सुन लो कान खोल कर हम वह हिन्दू हैं, गोली खा लेते हैं कलमा नहीं पढ़ते। सर कटा लेते हैं लेकिन वतन को मिटने नहीं देते। तुम 10 रुपए के पीछे दुकान का नाम बदलकर चलाते हो। हम जैसे है वैसे ही रहेंगे। तब तक नहीं बैठेंगे, जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं होगा। तब तक हम आंदोलन, आंदोलित करेंगे हिंदुओं को।

MNREGA Scheme : सोनिया गांधी पर केंद्र पर हमला, कहा- केंद्र ने रोजगार कानून पर चलाया बुलडोजर
गढ़उमरिया ग्राम पंचायत का बड़ा फैसला: पहली बैठक में अवैध शराब बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, गांव में कराई गई मुनादी…
आज की बड़ी खबर : अग्निवीर पर संसद में भिड़े अखिलेश और अनुराग ठाकुर 🛑 अखिलेश बोले मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं तो BJP सांसद का जवाब- “मैं आर्मी में कैप्टन हूं”
Haiwaan Movie Review  : ‘हैवान’ के क्लाइमैक्स के बाद क्यों आए मोहनलाल? सैफ अली खान से है सीधा कनेक्शन
कुएं में जहरीली गैस का कहर, बचाव के प्रयास में 8 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?