CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » DC Vs GT :  दिल्ली का किला भेदने मैदान में उतरेंगे गुजरात के टाइटंस, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

DC Vs GT :  दिल्ली का किला भेदने मैदान में उतरेंगे गुजरात के टाइटंस, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share
DC Vs GT
DC Vs GT

सीजी भास्कर, 18 मई : आईपीएल 2025 में आज यानी डबल हेडर मैचों का आयोजन किया जाने वाला है। दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होने वाली है। वहीं, दिन के दूसरे और सीजन के 60वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC Vs GT) आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस भिड़ंत की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।

टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस की हालत इस वक्त काफी अच्छी है। टीम 11 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर आराम से बैठी है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स 11 में से केवल 6 मैचों में जीत के बाद 13 पॉइंट्स के साथ टेबल के पांचवें स्थान पर है। अब इस मैच में अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स जीते के साथ टॉप-4 में एंट्री करने की कोशिश करेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस का लक्ष्य टेबल टॉपर बनने पर होगी।

दिल्ली की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। वहीं, मौजूदा सीजन में भी यही कहानी रही है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में पिच धीमी रही है और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए समझदारी से खेलना पड़ा है। इस बार भी यहां ऐसा ही होने की उम्मीद है। अगर स्थिती ऐसी ही रहती है तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC Vs GT)

आईपीएल के इतिहासम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की कुल 6 बार टक्कर हो चुकी है। इन 6 मैचों में दोनों टीमों को 3-3 मौकों पर जीत हासिल हुई है। ऐसे में देखना ये होगा कि इस मैच में कौन सी टीम जीत के साथ हेड टू हेड रिकॉर्ड में बढ़त हासिल करती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (DC Vs GT)

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, ट्रिस्टन स्टब्स, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

गुजरात टाइटंस (DC Vs GT)

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

Rohit Sharma : रोहित शर्मा के आगे फेल हो जाती है धोनी की हर चाल! 
India vs South Africa ODI: रायपुर में टीमों की एंट्री से पहले ही क्रिकेट फीवर चरम पर, प्रैक्टिस सेशन आज, सुरक्षा और टिकट दोनों पर हाई अलर्ट
Ishan Kishan In T20 WC Squad : दो साल से थे बाहर…फिर कैसी मिली टीम इंडिया में एंट्री? जानें ईशान के चयन पर क्या बोले अजित
IPL Auction : ऑक्शन में शामिल न होने के लिए धोनी को मिला था बड़ा ऑफर, पूर्व कप्तान के खुलासे ने मचाई सनसनी
“Vaibhav Suryavanshi century” की फिर गूंज—U19 Asia Cup में वनडे फॉर्मेट में भी बरसा तूफान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?