CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘…तो पार्टी से बाहर कर देता’, विजय शाह-जगदीश देवड़ा के विवादित बयान पर बोले चिराग पासवान

‘…तो पार्टी से बाहर कर देता’, विजय शाह-जगदीश देवड़ा के विवादित बयान पर बोले चिराग पासवान

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

19 मई 2025 :

Chirag Paswan: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एक से एक विवादित बयान दिए गए. एमपी सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक बात कही तो वहीं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने देश की सेना को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि बवाल हो गया. ऐसे नेताओं के बयान पर अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान ने कहा है कि अगर ऐसा बयान हमारी पार्टी के लोग (नेता) देते तो शायद मैं उन्हें तत्काल प्रभाव से उम्र भर के लिए पार्टी से बाहर कर देता.

चिराग पासवान बीते रविवार (18 मई, 2025) की रात हाजीपुर पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्हें यह बयान दिया. चिराग ने कहा कि सेना से ऊपर कोई नहीं है. आज हम सब लोग हैं तो सिर्फ और सिर्फ सेना की वजह से हैं. अपने जवानों के सामने और अपने सैनिकों के सामने हमें नतमस्तक होना चाहिए.

आगे कहा, “जो लोग भी बयान दे रहे हैं चाहे वह मध्य प्रदेश के मंत्री हों या कोई भी हो, जो हमारे जवानों की तुलना आतंकी के परिवार के साथ करे, यह शर्मनाक बयान है. अगर ऐसा बयान हमारी पार्टी के लोग देते तो शायद मैं उन्हें तत्काल प्रभाव से उम्र भर के लिए पार्टी से बाहर कर देता.”

चिराग पासवान ने कहा, “मैं गठबंधन का साथी होने के नाते सुझाव ही दे सकता हूं, लेकिन मैं इतना जरूर मानता हूं कि हमारे गठबंधन और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री कर रहे हैं, और प्रधानमंत्री की सोच ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘सबका विश्वास’ है. हम सबका विश्वास प्रधानमंत्री की सोच पर है.”

जगदीश देवड़ा और विजय शाह ने क्या कहा था?

जबलपुर में आयोजित एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा था, “आज पूरा देश, देश की सेना और हमारे सैनिक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं.” इससे पहले विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कहा था, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन कटे-पिटे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी-तैसी करवा दी.”

आपकी ED हदें पार कर रही है’, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सॉलिसिटर जनरल से ऐसा क्यों कहा?
छत्तीसगढ़ BREAKING : कई IPS अफसरों का ट्रांसफर, रायपुर के नए SP बने लाल उम्मेद सिंह
दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने पीएम मोदी और रेल मिनिस्टर को लिखा पत्र, वैकल्पिक व्यवस्था का भी दिया सुझाव
आदेश नहीं माने तो डिमोट हो गए, डिप्टी कलेक्टर से बने तहसीलदार, कौन हैं ये अधिकारी?
इंस्टा रील के चक्कर में गंगनहर में कूदी महिला! वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने थमाया चालान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Diesel Theft
Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

रायगढ़ में हाईवे किनारे खड़े ट्रेलरों से डीजल…

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?