CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दी बधाई, मोदी केबिनेट में मंत्री बन रहे हैं रामनाथ

भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दी बधाई, मोदी केबिनेट में मंत्री बन रहे हैं रामनाथ

By Newsdesk Admin
09/06/2024
Share

भिलाई नगर, 9 जून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने आज सुबह बापू, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र मोदी ने युद्ध स्मारक जा कर शहीदों को भी नमन किया है। आज राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले नेताओं को फोन आना शुरु हो गया है।

दिल्ली में मौजूद विधायक रिकेश सेन अब से कुछ देर पहले ही नाई समाज के पहले विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर से मुलाकात करने पहुंचे थे तभी श्री ठाकुर को भी राष्ट्रपति भवन में शाम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कॉल आया है, रामनाथ ठाकुर भी मंत्री पद के लिए आज शपथ लेंगे। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का कॉल आने पर विधायक रिकेश सेन ने भी रामनाथ ठाकुर को अग्रिम बधाइयां दीं।गौरतलब हो कि रामनाथ ठाकुर बिहार के बड़े नेता हैं। वह पिछड़े समाज से आते हैं और उनके पिता कर्पूरी ठाकुर भी पिछड़े समाज के बड़े नेता थे। कर्पूरी ठाकुर को कुछ समय पहले ही भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

भाजपा विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन का जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर से पारिवारिक संबंध है। इस दौरान आज मंत्री पद मिलने के बाद रामनाथ ठाकुर ने सबसे पहले नीतीश कुमार को साधुवाद दिया। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मेरे जैसे छोटे आदमी पर विश्वास किया और मंत्रीमंडल में जाने का मौका दिया। मैं अपनी तरफ से, अपने परिवार की तरफ से और बिहार के करोड़ों लोगों की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं। श्री ठाकुर की 11 बजे से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदीजी से भी आज मुलाकात बैठक है। श्री सेन ने कहा कि निश्चित तौर पर पिछड़ा वर्ग से रामनाथजी को प्रतिनिधित्व मिलने से बिहार ही नहीं पूरे देश को लाभ मिलेगा।

भाजपा नेता मुन्ना पांडेय का हैदराबाद में निधन, कल भिलाई में होगा अंतिम संस्कार
Mohammed Shami ने रोजा ना रखकर गुनाह किया, माफी मांगें’, Ind Vs Aus मैच में क्रिकेटर के एनर्जी ड्रिंक पीने पर भड़के बरेली के मौलाना
ट्रंप के कार टैरिफ से ‘टेंशन’, ईयू चीफ ने कहा- बिजनेस और कंज्यूमर दोनों के लिए बुरा
सब छिन गया… फिर, 34 साल की इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने छोड़ दी एक्टिंग, गुपचुप शादी रचा वृंदावन में डाला डेरा
फ्लाइट AI-171 क्रैश: अहमदाबाद में 275 जिंदगियां खत्म, लविंग क्रिकेटर दीर्ध पटेल को क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?