CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी शुरुआत

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

19 मई 2025 :

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (19 मई, 2025) को पटना के कृषि भवन में नवनियुक्त 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग में यह भर्ती हुई है. खास बात यह है कि इसमें 150 महिलाएं हैं. इस मौके पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी और जयंत राज के अलावा कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे.

नियुक्ति पत्र देने के बाद बिहार के किसानों को सुदृढ़ बनाने के लिए नीतीश कुमार ने कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आरा (भोजपुर) में 144.72 करोड़ रुपये की लागत से कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के काम की शुरुआत की. साथ ही यहीं से 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया.

‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की हुई शुरुआत

दूसरी ओर किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी मुख्यमंत्री ने शुरुआत की. कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि इस ऐप से किसान विभिन्न योजनाओं को जान सकेंगे. आवेदन से लेकर स्थिति तक को देख सकते हैं. स्वीकृति और पुष्टि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी आसानी से मिलेंगी.

इस ऐप की यह विशेषता है कि इसमें किसानों के लिए डिजिटल पासबुक की व्यवस्था की गई है. इसमें किसान को प्राप्त सभी लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान की जानकारी आदि की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा पौधा संरक्षण सलाह, फसलों के बाजार मूल्य, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बिहार कृषि रेडियो, मौसम संबंधित जानकारी आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी.

साथ ही सीएम द्वारा कृषि भवन परिसर में 23 किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर खरीफ महाभियान 2025 की शुरुआत भी की गई. इन वाहनों के माध्यम से योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से खेती करने के तरीकों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

Good News for GOLD 🪙 अब गोल्ड की बारी, पहली बार भारतीय महिला पहलवान ओलिंपिक फाइनल में 🥇 पहले मैच में गोल्ड मेडलिस्ट को पटकने वाली विनेश फोगाट ने क्यूबा की गुजमान को सेमीफाइनल हराया 
Uttarkhand: देहरादून में सत्यापन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 451 चालान के साथ 115 संदिग्धों से पूछताछ
मुकेश अंबानी ने दी 151 करोड़ की गुरु दक्षिणा, लेकिन IIT बॉम्बे में क्यों नहीं की पढ़ाई? खुद बताई वजह
Vaibhav Suryavanshi : 11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंद में सेंचुरी, 14 साल के सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त, देखिए विडियो
गरीबों की जमीन अपने नाम लिखवा ली…’, बिहार के काराकाट से लालू फैमिली पर पीएम मोदी का वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Tiranga Photo Controversy
Raipur Tiranga Photo Controversy : तिरंगे की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता पर FIR

Raipur Tiranga Photo Controversy:बीजेपी ने मामले को राष्ट्रध्वज…

1 Crore Jewellery Theft
1 Crore Jewellery Theft : सीतापुर में ज्वेलरी चोरी का खुलासा जल्द, ओडिशा से बरामद हुए सोने-चांदी के जेवर

1 Crore Jewellery Theft : फरार आरोपियों की…

Khuntaghat Dam Viral Video
Khuntaghat Dam Viral Video : खतरनाक रीलबाजी, पुलिस ने लगाई फटकार: कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक

Khuntaghat Dam Viral Video : जिस स्थान पर…

Highway Ambulance Emergency Guidelines
Ambulance Emergency Guidelines : हाईवे हादसों में अब 10 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, देरी पर एजेंसी पर लगेगा 10 हजार रुपए का जुर्माना

Highway Ambulance Emergency Guidelines : उद्देश्य सड़क हादसों…

Korba BJP Protest
Korba BJP Protest : राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गाया ‘वंदे मातरम्’

Korba BJP Protest :मौके पर राष्ट्रगीत का सम्मान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?