CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 33 साल पुराना मकान रातों-रात ढहाया, गहराया विवाद, कोर्ट में था मामला लंबित

33 साल पुराना मकान रातों-रात ढहाया, गहराया विवाद, कोर्ट में था मामला लंबित

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर 21 जून। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक 33 साल पुराने मकान को अतिक्रमण बताकर गिरा दिया गया। मकान गिराने का विरोध कर रहे महिलाओं और एक युवक के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की चरखारी तहसील के खरेला कस्बे का है जहां, एक प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

वीडियो में एसडीएम खुद यह कहते नजर आ रहे हैं कि बुलडोजर चढ़ा दो इनके ऊपर। इसके बाद युवक योगेन्द्र सिंह के साथ मारपीट की जाती है। 

पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान 1989 से नगर पंचायत में दर्ज है, 2017 तक टैक्स जमा किया गया और 2020 में बिजली कनेक्शन भी मिला था।

मकान मालिक के भतीजे योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला कोर्ट में लंबित था, लेकिन बिना नोटिस के कार्रवाई की गई। विरोध करने पर उसे पुलिस ने पीटा और थाने ले जाकर धमकाया।

मकान गिराए जाने के दौरान मकान मालिक की पत्नी शकुंतला देवी बेहोश हो गईं। शकुंतला और सरिता सिंह ने आरोप लगाया कि कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष की रंजिशन करवाई गई। उन्होंने कहा कि कई अन्य अवैध कब्जे अब भी मौजूद हैं, लेकिन प्रशासन ने केवल उनके मकान को ही निशाना बनाया।

महिलाओं ने सरकारी काम में बाधा डाली

इस मामले पर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मकान सरकारी भूमि पर था और नोटिस दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को आगे कर सरकारी काम में बाधा डाली गई, जिस पर सख्त भाषा का प्रयोग करना पड़ा।

फिलहाल वायरल वीडियो ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग इसे गरीब विरोधी कार्रवाई बता रहे हैं।

हाथ में कैमरा, सामने शेर… गिर नेशनल पार्क में दिखा लॉयन सफारी करते PM मोदी का अलग अंदाज
BJP Big responsibility for youth : भाजपा जिलाध्यक्ष और बीएलए तिवारी की हरी झंडी, विजय सहित कई युवाओं को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी
Jaunpur Woman Attack on Man Private Part: शादीशुदा महिला ने युवक को बुलाकर चाकू से किया हमला, वाराणसी रेफर
महादेव आनलाईन सट्टा : CBI अभी इन पहलुओं को खंगालने कर रही कड़ी मशक्कत, अक्षय यश शिवांस और अभिषेक जांच दायरे में
स्वयंभू कर्मचारी बन सिद्दीकी का MLA रिकेश से वेतन मांगना झूठ एवं आधारहीन, दर्ज हो FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?