CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajasthan: राजस्थान में कम हो जाएगी BJP विधायक की संख्या? कांग्रेस ने चल दिया बड़ा दांव

Rajasthan: राजस्थान में कम हो जाएगी BJP विधायक की संख्या? कांग्रेस ने चल दिया बड़ा दांव

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

राजस्थान , 20 मई 2025 :

Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट आ गई है. कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है. आरोप यह है कि बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा, जिन्हें हाल ही में 3 साल की सजा सुनाई गई है, उनकी अब तक अयोग्यता की घोषणा नहीं की गई है.

अब इस मुद्दे को लेकर सोमवार (19 मई) को विपक्ष के नेता टीकाराम जूली (Tikaram Jully) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की.

देश में दो नहीं एक कानून होना चाहिए- टीकाराम जूली

टीकाराम जूली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में एक कानून होना चाहिए, दो नहीं. उन्होंने राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी लोकसभा सदस्यता 24 घंटे में खत्म कर दी गई थी, जबकि कंवरलाल मीणा को सजा हुए 19 दिन बीत चुके हैं और अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है. सुप्रीम कोर्ट की बेंच द्वारा राहत न मिलने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है.

बीजेपी और संघ के इशारों पर काम कर रहे हैं स्पीकर- गोविंद सिंह डोटासरा

डोटासरा ने कहा कि सरकार उनकी रिहाई के रास्ते तलाश रही है और स्पीकर बीजेपी और संघ के इशारों पर काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंवरलाल मीणा को अब भी पुलिस सुरक्षा दी जा रही है, जबकि उनके खिलाफ 27 मामले लंबित हैं, जिनमें लोकसेवकों पर हमला भी शामिल है. कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो सप्ताह में आत्मसमर्पण का जो आदेश दिया गया था, उसकी समयसीमा भी बीत चुकी है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि यदि जल्द ही इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वह अपना अगला कदम सार्वजनिक करेगी. इस पूरे घटनाक्रम से राजस्थान की सियासत में खलबली मच गई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल इस पर क्या रुख अपनाते हैं.

देश के लिए गर्व का पल…’, ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का पहला रिएक्शन
दिनदहाड़े मारपीट, चाकू और डंडे चले, जमीन विवाद में कई घायल, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
विवाद का ऐसे कौन बदला लेता है? डंडे लेकर पहुंचे, रौंद डाली 22 बीघे की फसल… किसान की मेहनत पलभर में बर्बाद; Video
बाघ की मौत पर CM साय रुष्ट, दो वन कर्मी Suspend, रेंजर को शोकाज नोटिस
IIT Hostel Fan Reduction : आत्महत्या रोकने को हॉस्टलों में पंखों की संख्या कम करेगा IIT खड़गपुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Former Mayor Corruption Allegation : ₹1.15 करोड़ लेने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा सियासी बवाल

(Bilaspur Former Mayor Corruption Allegation)

Bilaspur Mobile Data Leak FIR : 1 लाख लोगों की जानकारी बेचने के आरोप में FIR

Bilaspur Mobile Data Leak FIR

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?