CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या, काशी और मथुरा में भी ज्योति ने बनाए वीडियो…यूपी में कब कहां और किससे मिली, जांच में जुटीं एजेंसियां

अयोध्या, काशी और मथुरा में भी ज्योति ने बनाए वीडियो…यूपी में कब कहां और किससे मिली, जांच में जुटीं एजेंसियां

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के वीडियो ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल पर दिखने के बाद जांच एजेंसियों और सर्तक हो गई हैं. पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद उसके हर वीडियो को संदेह के दायरे से देखा जा रहा है. पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से कथित संबंधों के आरोपों में घेरी गई ज्योति के खिलाफ अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और हरियाणा पुलिस संयुक्त रूप से गहन पूछताछ में जुटी हुई हैं.

ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘TravelWithJo’ पर मौजूद वीडियो से यह स्पष्ट है कि वह उत्तर प्रदेश के धार्मिक और संवेदनशील स्थलों पर जाकर वीडियो बना चुकी है. चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में वाराणसी, अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर, प्रयागराज का संगम और मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थल प्रमुखता से शामिल हैं.

वीडियो में क्या दिखाया गया

ज्योति द्वारा तैयार किए गए वीडियोज में न केवल मंदिरों और धार्मिक स्थानों की भव्यता को कैद किया गया है, बल्कि इन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, और श्रद्धालुओं की गतिविधियों जैसी जानकारियों को भी विस्तार से दिखाया गया है.

कहां-कहां गई, किससे मिली, क्या उद्देश्य था?

बताया तो यह भी जा रहा है कि वह सिर्फ एक बार ही नहीं बल्कि कई बार वाराणसी आई थी. ज्योति को लेकर स्थानीय खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं. गंगा नदी पर नाव में बैठकर एक फोटो भी ज्योति ने व्लॉग में डाले हैं. यूपी पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इस बात का पता लगते ही यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यूपी में वह किससे-किससे मिलती थी, इन धार्मिक स्थानों के वीडियो किस उद्देश्य से तैयार करती थी. खुफिया टीम के अधिकारी अब उसके पिछले विज़िट और रूटीन का डाटा खंगाल रहे हैं.

अब तक पूछताछ में क्या सामने आया

एनआईए, आईबी और हरियाणा पुलिस की संयुक्त पूछताछ टीम ने ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ कर रही है. एजेंसियों को इस पूछताछ में पता चला कि ज्योति द्वारा कई बातें छिपाई जा रही है. साथ में ज्योति जांच को गुमराह करने की भी कोशिश कर रही है. वह अपने को बेकसूर बता रही है. सबसे पहले ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव दानिश के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों के बारे में भी झूठ बोला था. ज्योति के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जांच में खुलासा हुआ है कि उसने दानिश के साथ अपनी दो बार की चैट पूरी डिलीट कर दी. जब इस बारे में पूछताछ की गई तो ज्योति ने जांच एजेंसी से झूठ बोला. सूत्रों की माने तो जांच में शामिल टीम के सदस्यों को संदेह है कि इस चैट में कुछ गुप्त जानकारियां साझा करने की भी बात है. इसके अलावा निर्देश दिए जाने की बात की भी संभावना है इसलिए एजेंसी इस चैट को रिट्रीव करने की कोशिश में है. फिलहाल ज्योति के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. ज्योति के दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप को अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. ताकि मिटाए गए डेटा को रिट्रीव किया जा सके.

पुरी की यूट्यूबर से संपर्क की बात

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसके ओडिशा कनेक्शन की जांच कर रही हैं.बताया गया है कि ज्योति ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क और चिल्का जैसे जगहों का दौरा किया था और वह एक पुरी की यूट्यूबर से संपर्क में थी. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोमवार को यह मामला गंभीर है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इसकी जांच कर रही है. यदि किसी भी ओडिशा निवासी की इसमें संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. चाहे व्यक्ति सीधे तौर पर जासूसी में शामिल हो या अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा.ओडिशा अपराध शाखा के आईजीपी सार्थक सारंगी ने बताया, ‘हमें पता चला है कि ज्योति मल्होत्रा पुरी की एक यूट्यूबर के संपर्क में थी, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. तथ्यों की जांच की जा रही है.

पुरी की महिला यूट्यूबर ने दी सफाई

पुरी की महिला यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा, ‘ज्योति से मेरी सिर्फ यूट्यूब के माध्यम से दोस्त बनी थी. मुझे नहीं पता था कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही है. अगर मुझे किसी भी जांच एजेंसी की पूछताछ का सामना करना पड़ा, तो मैं पूरा सहयोग करूंगी. देश सर्वोपरि है. जय हिंद. यह मामला अभी जांच के अधीन है और एनआईए हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है. सरकार ने साफ किया है कि देशद्रोह जैसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी.

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला बेटे को ले गई डिज्नीलैंड, फिर वहीं गला घोंट दिया
WhatsApp में आएगा नया सिक्योरिटी फीचर, खुलते ही मिलेगा अलर्ट
Delhi Murder: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली-यूपी पुलिस को लगाई फटकार, कहा- ‘लापरवाही से सबूब हो गए नष्ट’
मजदूर बॉयफ्रेंड बोला- चलोगी मेरे साथ? शादी के 15 दिन बाद दूल्हे को छोड़ भाग गई दुल्हन
दुल्हन की तरह सजाई कार, बड़े अक्षरों में लिखवाया ‘A’…. फिर नवजात को लेने अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार, हैरान रह गए लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?