CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई को कुछ इस तरह किया याद, बोले- ‘मुगलों के राज के दौरान मुश्किल…

CM मोहन यादव ने देवी अहिल्याबाई को कुछ इस तरह किया याद, बोले- ‘मुगलों के राज के दौरान मुश्किल…

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मई |

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के पूर्व होलकर राजवंश की शासक देवी अहिल्याबाई को उनके सुशासन और पारमार्थिक कामों के लिए याद किया. इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने मुगलों के राज के दौरान मुश्किल हालात में देश के सांस्कृतिक वैभव का परचम फहराया था.

इंदौर में देवी अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का गवाह बनने से पहले सीएम ने कहा, ‘‘उन्होंने कठिन काल में सुशासन की अद्भुत मिसाल पेश की थी. हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि हम उनके जीवन के विविध पक्षों को सबके सामने पेश करेंगे.”

मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्याबाई को ‘आदर्श शासक’ के साथ ही ‘आदर्श बहू’ बताया और कहा कि उन्होंने ‘खासगी कोष’ की शुरुआत की थी, जिसका इस्तेमाल खासतौर पर परोपकार और नारी सशक्तीकरण के कामों में किया गया था. उन्होंने वाराणसी, अयोध्या, सोमनाथ और रामेश्वरम जैसे हिन्दू तीर्थस्थलों में देवी अहिल्याबाई के कराए परोपकारी कार्यों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘तब दिल्ली में मुगलों की सत्ता थी और देवी अहिल्याबाई ने कठिन परिस्थितियों में देश के सांस्कृतिक वैभव का परचम फहराया.”

राजबाड़ा में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देवी अहिल्याबाई के 300वें जयंती वर्ष के समापन के अवसर पर होलकर शासकों की राजधानी रहे इंदौर के राजबाड़ा में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित करने जा रही है. इसके लिए राजबाड़ा को कुछ यूं सजाया गया है कि बैठक के दौरान इसके ऐतिहासिक स्वरूप की झांकी पेश की जा सके.

सीएम ने कहा, ‘‘राजबाड़ा में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में जनता के हित में अच्छे फैसले किए जाएंगे.’’ मंत्रिमंडल की बैठक की पूर्व संध्या पर सीएम ने देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन से प्रेरित राज्य शासन की योजनाओं और कार्यों पर आधारित ‘विकास यात्रा प्रदर्शनी’ का उद्घाटन भी किया. आजाद भारत में पहली बार होलकरकालीन राजबाड़ा में प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है.

200 साल पहले हुआ था राजबाड़ा महल का निर्माण

राजबाड़ा, पूर्व होलकर शासकों का ऐतिहासिक महल है, जिसका निर्माण लगभग 200 साल पहले हुआ था और यह पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है. इंदौर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े राजबाड़ा की वास्‍तुकला फ्रांसीसी, मराठा और मुगल शैली के कई रूपों व वास्तु शैलियों का मिश्रण है. लकड़ी और पत्थर से बनी यह सात मंजिला इमारत शहर के बीचों-बीच स्थित है. पिछले साल 31 मई से देवी अहिल्याबाई का 300वां जयंती वर्ष प्रारंभ हुआ था. तब से उनके सम्मान में देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

IPS Promotion : बड़ी संख्या में आईपीएस अफसरों का प्रमोशन, 5 बने आईजी, 7 डीआईजी और 8 को सलेक्शन ग्रेड, देखिए आदेश
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका
Mahanadi Water Dispute Tribunal Hearing : क्या ट्रिब्यूनल में सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा का वर्षों पुराना विवाद?
एमपी में खुद की किरकिरी कराने के बाद से कहां गायब हैं विजय शाह, अभी तक क्यों नहीं हुए गिरफ्तार?
Israeli Attack : इजराइल ने अब इस मुस्लिम देश पर किया अटैक, 13 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?