CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ का युवक, पड़ोस की है युवती, सलमान खान की सुरक्षा में फिर सेंध, दो दिन में महिला समेत 2 लोग पकड़े गए

छत्तीसगढ़ का युवक, पड़ोस की है युवती, सलमान खान की सुरक्षा में फिर सेंध, दो दिन में महिला समेत 2 लोग पकड़े गए

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग की ओर से लगातार मिलने वाली धमकियों के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी सुरक्षा चाक चौबंद है, इसके बावजूद 19 और 20 मई को दो लोग सलमान की बिल्डिंग में अवैध रूप से घुसने में कामयाब रहे। हालांकि दोनों को ही सुरक्षा कर्मियों ने बिल्डिंग के नीचे ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Contents
  • 20 मई को भी हुई घर में घुसने की कोशिश
  • छत्तीसगढ़ का युवक, सलमान के पड़ोस की है युवती

सलमान के घर में घुसने की कोशिश का पहला मामला 19 मई को सुबह करीब 3:30 बजे सामने आया, जब 32 साल की ईशा छाबड़ा नाम की एक महिला गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई।

सलमान की सुरक्षा को तोड़कर महिला उनकी बिल्डिंग के लिफ्ट एरिया तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने महिला को हिरासत में लिया और उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

20 मई को भी हुई घर में घुसने की कोशिश

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में बिना मंजूरी के छिपकर घुसने का दूसरा मामला 20 मई को सामने आया। 20 मई यानि मंगलवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर एक शख्स, जिसका नाम जितेंद्र कुमार सिंह है, उसने सलमान से मिलने के लिए गाड़ी के पीछे छिपकर अंदर घुसने की कोशिश की।

हालांकि लंबे वक्त से मिल रही धमकियों के मद्देनजर सलमान और उनके घर की सुरक्षा चाक चौबंद थी, ऐसे में उस शख्स को भी सुरक्षा कर्मियों ने वहीं पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

छत्तीसगढ़ का युवक, सलमान के पड़ोस की है युवती

जिस महिला ने आधी रात को सलमान के घर में घुसने की कोशिश की वो खार पश्चिम इलाके की रहने वाली है। ये इलाका सलमान के घर के पास का ही है। वहीं 23 साल का जितेंद्र कुमार सिंह छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है और हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि वो सलमान से मिलने के लिए ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था। उसने बिल्डिंग में रहने वाले किसी व्यक्ति की गाड़ी के पीछे छिपकर बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की थी, मगर वक्त रहते वो पकड़ा गया।

PM मोदी के कार्यक्रम में बदलाव, अब 29 मई को आएंगे बिहार, जानिए प्रधानमंत्री के दौरे का अपडेट
Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh : खेत में हमला करने आई लोमड़ी, किसान ने बहादुरी से पटककर मार डाला – आंध्र प्रदेश में फैली दहशत
Illegal Mining Crackdown Bastar: खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, 9 दिन में पोकलेन समेत 16 वाहन जब्त
Navratri Viral Photo : नवरात्रि स्पेशल, गरबा टाइमिंग का अनोखा बोर्ड वायरल, लिखा है – “पुलिस आने तक…”
CAF जवान को आजीवन कारावास, हेड कॉन्सटेबल की गोली मारकर हत्या की थी, छुट्टी नहीं मिलने से था नाराज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?