CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के नंदिनी नगर के बाद दुर्ग में आपत्तिजनक हालत पकड़ी गईं 4 महिलाएं 2 पुरूष, महिला थाना में पूछताछ जारी

भिलाई के नंदिनी नगर के बाद दुर्ग में आपत्तिजनक हालत पकड़ी गईं 4 महिलाएं 2 पुरूष, महिला थाना में पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

🛑 कोलकाता से लड़कियां लाकर भिलाई दुर्ग में चला रहे थे सेक्स रैकेट

सीजी भास्कर, 23 मई। दुर्ग जिले के भिलाई में बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी बाद अन्य राज्यों से आकर अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों की धरपकड़ तेज हो गई है।

दो दिन पहले ही पुलिस ने नंदिनी थाना अंतर्गत 2 युवतियों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया उसके बाद मोहन नगर थाना अंतर्गत जयंती नगर में बड़ा सैक्स रैकेट पकड़ाया है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुएं भी जब्त की हैं।

शहर में इस तरह के रैकेट के सक्रिय होने से पुलिस और आमजन दोनों ही हैरान हैं। बांग्लादेशी महिला की गिरफ्तारी बाद इससे मिले इनपुट के आधार पर दुर्ग पुलिस देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें कि दुर्ग पुलिस ने शहर में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (Sex racket busted in Durg) करते हुए 4 युवतियों सहित 6 लोगों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन नगर के जयंती नगर इलाके के एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है।

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी पद्मश्री तंवर ने महिला थाना और मोहन नगर थाना की संयुक्त टीम गठित की और टीम ने मौके पर पहुंच पूरे मकान को चारों तरफ से घेर लिया।

महिला पुलिस की टीम मकान के भीतर दाखिल हुई तो भीतर 4 युवतियां और 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को मौके पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मकान की तलाशी में बड़ी मात्रा में कंडोम के पैकेट्स, आपत्तिजनक वस्त्र और मोबाइल साक्ष्य के तौर पर जब्त किए हैं।

पूछताछ में युवतियों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वे कोलकाता से दुर्ग लाई गई हैं और पिछले दो महीने से इस मकान में रह कर देह व्यापार कर रही हैं। इस पूरे रैकेट (Sex Racket) को संचालित करने वाली एक स्थानीय महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो कि इन युवतियों से यह अवैध कार्य करवा रही थी। सभी आरोपियों से सेक्टर-6 महिला थाना में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी डायरी बना उनकी तलाश कर जल्द ही पूरे नेटवर्क को उजागर किया जाएगा। शहर में इस तरह के रैकेट के सक्रिय होने से पुलिस और आमजन दोनों ही हैरान हैं। दुर्ग पुलिस गांव हो या शहर में देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे
CISF Jawan Suicide : दुर्ग में CISF जवान ने की आत्महत्या, किडनी की बीमारी से था परेशान, कैंप परिसर में फंदे पर मिला शव
Sankul Samanvayak Notice : शाला त्यागी बच्चों के प्रवेश में लापरवाही पर 23 संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी
Education Scam Kabirdham : शिक्षा विभाग में 218 करोड़ की गड़बड़ी, दो कर्मचारी निलंबित
Government Quarters : 13 डॉक्टर-कर्मचारियों को बेदखली नोटिस, शासकीय आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया...
PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday)…

IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान
IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0…

Balodabazar School Slap Controversy
Balodabazar School Slap Controversy : स्कूल में छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़, वीडियो बनाने के दौरान हुई घटना

Balodabazar School Slap Controversy : जांच के बाद…

Bengal By-Election News : उपचुनाव से पहले TMC को लगा झटका, EC ने फ्रीज किया चुनाव चिन्ह
Bengal By-Election News : उपचुनाव से पहले TMC को लगा झटका, EC ने फ्रीज किया चुनाव चिन्ह

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में घमासान के बीच निर्वाचन…

US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव
US Tariff News : 100% टैरिफ वाले बिल को मंजूरी, रूस से तेल खरीदने वालों पर बढ़ेगा दबाव

अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?