CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इडली डोसा बनाने वाला बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली दवा, दुर्ग पुलिस ने 4 सौदागर पकड़े, मेडिकल व्यावसायी भी गिरफ्तार

इडली डोसा बनाने वाला बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली दवा, दुर्ग पुलिस ने 4 सौदागर पकड़े, मेडिकल व्यावसायी भी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेलूद से पाटन जाने के मार्ग पर मानिकचौरी मोड के पास दो व्यक्ति नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहे हैं। बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्णा यादव एवं अजय यादव के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर कृष्णा यादव के कब्जे से एक नीले रंग के बैग के अंदर प्रतिबंधित दवाई proxiohm spas 40 रेपर में कुल 960 नग नीले रंग की कैप्सूल एवं alprazolam tablet 0.5 mg 30 नग टेबलेट एवं वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बीसी 6508 व बिक्री की रकम 300 रूपये एवं मोबाईल को जब्त किया गया।

अजय के कब्जे से एक गुलाबी रंग थैला में रखा proxiohm spas 10 रेपर में 240 नग नीले रंग की कैप्सूल एवं alprazolam 0.5mg 38 नग टेबलेट को बरामद किया गया एवं बिक्री की रकम 500 रू एवं मोबाईल आरोपियों से कडाई से पूछताछ करने पर बताए कि पाटन पुराना बस स्टैण्ड मे इटली दोसा बनाने वाले मनोज डोंगरे द्वारा उन्हें नशीली दवाईयों की सप्लाई की जाती है।

तत्काल पुलिस टीम के द्वारा पाटन में मनोज डोंगरे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह पाटन पुराना बस स्टैण्ड के पास स्थित सिन्हा मेडिकल स्टोर्स से प्रतिबंधित नशीली दवाईयां खरीद कर मोटा मुनाफे के लालच में कृष्णा यादव, अजय यादव को सप्लाई करता था।

मनोज डोंगरें के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई alprazolam 20 नग टेबलेट को जप्त किया गया तत्पश्चात ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमति जागेश्वरी साहू को सूचना से अवगत कराया गया तथा ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर सिन्हा मेडिकल स्टोर्स पुराना बस स्टैण्ड पाटन में रेड कार्यवाही की गई। मेडिकल स्टोर्स के संचालक गोवर्धन सिन्हा द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया।

उसने अधिक मुनाफे के लालच में बिना डिस्क्रीप्शन प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री करना स्वीकार किया। सिन्हा मेडिकल स्टोर्स से alprazolam 0.5 mg 300 नग टेबलेट एवं बिक्री की रकम 2000रू जब्त किया गया। जब्त दवा की कीमत 79 हजार 499 रूपये आरोपियों के विरूद्व धारा 8 22(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में कृष्णा यादव पिता गजाधर यादव उम्र (21 वर्ष), अजय यादव पिता राजकुमार यादव (21 वर्ष), मनोज डोंगरे पिता स्व. गिरधारी डोंगरे (27 वर्ष) और गोवर्धन लाल सिन्हा पिता ठाकुर राम सिन्हा (45 वर्ष) शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ गुजरने वाली 25 ट्रेनें रद्द…..यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
Powergrid Hindi Diwas : पावरग्रिड उपकेंद्र के हिंदी पखवाड़े में प्रतिभाएं सम्मानित
सौतेली मां ने निभाया फर्ज, दिव्यांग बच्चे की गार्जियन बनने पहुंची कोर्ट
Chhattisgarh BJP National Leadership: दिल्ली की राजनीति में बढ़ता छत्तीसगढ़ का वजन
Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा में दो अलग घटनाओं में मौत, पेड़ से मिला युवक का शव, छात्र की भी गई जान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Chetan Sahu Murder Case : पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में 3 दोषियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने बुलाकर रची थी साजिश

दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे चेतन साहू की…

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

Balodabazar Road Accident
Balodabazar Road Accident : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 3 भाइयों की मौत

Balodabazar Road Accident : बताया जा रहा है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?