CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में फिर उतरी उसकी पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल, ‘वो कोई जासूस नहीं, बेकसूर लोगों को…’

ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में फिर उतरी उसकी पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल, ‘वो कोई जासूस नहीं, बेकसूर लोगों को…’

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई : हरियाणा की रहने वाली पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ज्योति की पाकिस्तानी बहन हीरा बतूल एक बार फिर से उसके समर्थन में उतरी है. हीरा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उसने लिखा है कि ज्योति सिर्फ एक ट्रैवल ब्लॉगर है और कोई जासूस नहीं है.

हीरा बतूल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “ज्योति केवल एक ट्रैवल ब्लॉगर है और कोई जासूस नहीं है. बेकसूर लोगों को टारगेट करना बंद करिए. मैं अभी भी कह रही हूं कि वह बेकसूर है.” ज्योति संग रिश्ते पर हीरा ने आगे लिखा, “मैं पेशे से एक पत्रकार हूं और इस नाते मेरा सबसे कनेक्शन है. मुझे बेवजह टारगेट किया जा रहा है. मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं और सच के साथ खड़ी हूं.”

सामने आया था ज्योति और हीरा का वीडियो

हाल ही में ज्योति मल्होत्रा का हीरा बतूल के साथ वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें ज्योति ने हीरा को ‘बहन’ बताया था. ज्योति जब दूसरी बार पाकिस्तान गई थी तब उसकी मुलाकात हीरा से हुई. हीरा बतूल पेशे से पत्रकार और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर है.

ज्योति मल्होत्रा को क्यों किया गया गिरफ्तार?

ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लोगों के साथ संपर्क में थी, जिसमें पाकिस्तानी हाई कमीशन का अधिकारी एहसान-उर रहीम उर्फ दानिश भी शामिल था. दानिश ने ही ज्योति का वीजा लगाया, जिसके बाद वह पाकिस्तान गई. पाकिस्तान में उसका ISI एजेंट्स के साथ संपर्क हुआ. ज्योति अभी भी उनसे जुड़ी हुई थी और व्हाट्सएप और टेलीग्राम के ज़रिए बात करती थी.

देश विरोधी गतिविधियों के चलते 13 मई को भारत सरकार ने दानिश को देश छोड़ने का आदेश दिया था. ज्योति के अलावा कई और जासूस अलग अलग राज्यों से पकड़े गए हैं. इन जासूसों का भी दानिश के साथ कनेक्शन सामने आया है. सुरक्षा जांच एजेंसियां सभी को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही हैं.

तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार संचालक ने भिलाई ITI का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए जाने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
CG Breaking : रेलवे स्टेशन में युवती ने किया अग्नि स्नान, 60 फ़ीसदी तक झुलसी, पिता की डांट से नाराज होकर बिहार से पहुंची थी छत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार पर CM का Quick action, पाठ्य पुस्तक निगम का MD निलंबित, स्कूली किताबों को कबाड़ में बेचने के मामले में हुई करवाई
Breaking News : इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दो दिन रह कर नक्सली उन्मूलन अभियान की करेंगे समीक्षा
वैशाली नगर के 140 परिवार को मिला खुद का घर, विधायक रिकेश सेन ने हितग्राहियों को बांटा आबंटन पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

TVS Raider 125 Sales
TVS Raider 125 Sales  : माडल टीवीएस मोटर ने तोड़े सारे रिकार्ड, बेच डाले 59 लाख वाहन

सीजी भास्कर, 16 मई : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार…

Water Conservation
Water Conservation : जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर, राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

सीजी भास्कर, 16 मई। कबीरधाम जिले में आयोजित…

Amit Shah Bastar Development
Amit Shah Bastar Development : बस्तर के सुरक्षा कैंपों में अब अस्पताल और स्कूल की तैयारी, गृहमंत्री के दौरे से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 16 मई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…

Women Empowerment
Women Empowerment : पंचायतों में अब नहीं चलेगा प्रॉक्सी सिस्टम, महिला जनप्रतिनिधियों को लेकर विभाग सख्त

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ में पंचायत व्यवस्था…

Appeal to be cautious : अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन सख्त : विधायक रिकेश ने लोगों से करी सतर्क रहने की अपील

सीजी भास्कर, 16 मई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

You Might Also Like

अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ADANI परिवार TOP : अब भारत में सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा, एक साल में 95% बढ़ी संपत्ति, 11.62 लाख करोड़ वेल्थ के साथ भारत की नंबर वन फैमिली

29/08/2024
अन्य

Chhattisgarh: बिलासपुर में नशे में धुत चौकीदार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, भड़की मालकिन ने बीच सड़क कर दी पिटाई

03/07/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 8.30 लाख परिवारों के पक्का मकान का सपना होगा पूरा, ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों की बल्ले-बल्ले

04/09/2024
अन्यदेश-दुनिया

कमरे में कचरे के ढेर में पड़ा था इंजीनियर, 3 साल से खुद को कर रखा था बंद… टॉयलेट से भरा था रूम; क्या थी मजबूरी?

01/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?