CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बक्सर, बालू रखने के विवाद में हिंसक झड़प, चार की मौत

Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बक्सर, बालू रखने के विवाद में हिंसक झड़प, चार की मौत

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

बक्सर , 24 मई 2025 :

Buxar Firing: बिहार के बक्सर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शनिवार (24 मई, 2025) की सुबह बालू रखने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. देखते- देखते गोलियों की तड़तड़ाहट से राजपुर थाना क्षेत्र का अहियापुर गांव दहल उठा. भीषण गोलीबारी में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया.

मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह, 50 वर्षीय विनोद सिंह और 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. वहीं, 40 वर्षीय पूजन सिंह और 35 वर्षीय मंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. मृतक के परिजन सोनू कुमार ने घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चौथे शख्स मंटू कुमार की भी मौत हुई है.

दो पक्षों में हिंसक झड़प

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी शुभम आर्य मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बहल की तैनाती की गई है.

गांव में पुलिस बल तैनात

पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. हमलवारों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि बालू रखने के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए. नौबत मारपीट से बढ़कर गोलीबारी तक जा पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद का कारण जब तक समझ में आता, तब तक पांच लोग फायरिंग की चपेट में आ चुके थे.

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : शहीद परिजनों को सभी विभागों में नौकरी, सोलर पैनल पर ₹30 हज़ार सब्सिडी और स्कॉलरशिप
हेमंत सोरेन बने JMM के अध्यक्ष, पिता शिबू बने संस्थापक संरक्षक, 13वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में बड़ा फैसला
Budget Cabinet Meeting Chhattisgarh : बजट से पहले सदन में कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम साय की अगुवाई में मंथन
5 साल के अंदर पाकिस्तान में हिंदू आबादी बढ़ी या घटी? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
Big Break : पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

तिब्बत में बाढ़ की खबरों पर चीन की सख्ती, वायरल वीडियो हटाने और विदेशी पत्रकारों को रोकने के आरोप

नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ के…

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?