CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 43 साल जेल में रहने के बाद 103 साल के लखन को अब मिला न्याय, निर्दोष साबित होने पर हुए बरी

43 साल जेल में रहने के बाद 103 साल के लखन को अब मिला न्याय, निर्दोष साबित होने पर हुए बरी

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share

24 मई 2025 :

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में हत्या के मामले में सलाखों में बंद 103 साल के कैदी लखन पासी को 43 साल बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से न्याय मिला है. हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को उसे जिला जेल कौशांबी से रिहा किया गया. रिहाई के बाद उसे सकुशल घर पहुंचा गया है. उसके घर पहुंचते ही परिजनों खुशी से झूम उठे.

कौशांबी थाना क्षेत्र के लखन पासी (103) पुत्र मंगली पासी कौशांबी गांव का रहने वाला है. वर्ष 1977 में गांव के ही प्रभु, प्राण और राजाराम व लखन पासी के बीच किसी बात को झगड़ा व मारपीट हुई थी. मारपीट में प्रभु की मौत हो गई थी. प्रभु के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. उसे वर्ष 1977 में हत्या एवं हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उसने वर्ष 1982 तक लड़ाई लड़ी लेकिन उन्हें न्यायालय आजीवन कारावास की सजा सुना दी.

43 साल बाद हाईकोर्ट से मिला न्याय

इसके बाद उसने साल 1982 में ही हाईकोर्ट में अपील दाखिल की, उनकी अपील पर 43 साल मुकदमा चला और उसके हक में फैसला आया. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें 02 मई 2025 को बाइज्जत बरी कर दिया और तत्काल जेल से रिहा करने का आदेश दिया. जिसके क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एडवाइजर अंकित मौर्य ने जिला जेल अधीक्षक कौशांबी के सहयोग से लखन को मंगलवार को रिहा करा दिया. रिहाई के बाद उसे सुरक्षित घर भी पहुंचाया गया.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा को उनके परिजनों ने धन्यवाद दिया है. लखन लाल ने बताया कि न्यायालय में सजा के दौरान उसने एवं उसके परिजनों ने उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय, सीएम योगी व कानून मंत्री को ट्वीट करने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल से इंसाफ मांगा था.

जेल अधीक्षक अजितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लखन पुत्र मंगली पासी की दिनांक 1 दिसंबर 2024 को जिला कारागार में आमद हुई थी. जेल प्रशासन को पता चलते ही की इनकी उम्र 103 साल है तो जो विशेष सुविधाएं बुजुर्ग और बीमार बंदियों को दी जाती है, इनको अस्पताल में रखा गया और वहां दूध, उचित आहार और फलाहार की सारी व्यवस्था की गई. जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार भी था.

2 मई 2025 को अदालत ने किया बाइज्जत बरी

इस क्रम में आगे 2 मई 2025 को हाईकोर्ट से आर्डर आता है कि इनको बाइज्जत बरी कर दिया जाए और जिस कारागार में निरुद्ध हो, वहां से इनको तत्काल छोड़ जाए. 20 मई 2025 को जिला कारागार को प्राप्त हुआ और तत्काल कार्रवाई करते हुए इनको इनके पुत्री को जेल प्रशासन ने सुपुर्द किया और यह भी श्योर किया कि घर पर सकुशल पहुंच पाए. इनको हमने घर पर पहुंचा दिया. इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा एवं जेल प्रशासन द्वारा मिलकर समय से सकुशल रिहा कर दिया गया.

भिलाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय का भव्य स्वागत, कहा – “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता जनता महसूस कर रही है”
BCCI में निकली नौकरी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई, ये है आखिरी तारीख
केरल में फंसा ब्रिटिश F-35 फाइटर जेट: 19 दिन बाद भी नहीं सुधरा, अब ‘टुकड़े-टुकड़े’ करके ले जाया जाएगा ब्रिटेन
Bihar Politics: कृष्णा अल्लावरु के बाद सचिन पायलट भी नहीं मान रहे तेजस्वी को सीएम फेस- JDU ने ली चुटकी
Gold Smuggling Case: म्यांमार से आई महिला के अंडरगारमेंट में छिपा सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?