CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ohh…My…God….इस शख्स ने Bike में बनाया ऐसा जुगाड़ कि 1 लीटर पेट्रोल के दाम पर जाती है 500 किलोमीटर, और तो और बाईक चार पहिया वाहन की तरह बैक भी होती है, सिस्टम समझने दूर दूर से पहुंच रहे हैं  स्पेशलिस्ट

Ohh…My…God….इस शख्स ने Bike में बनाया ऐसा जुगाड़ कि 1 लीटर पेट्रोल के दाम पर जाती है 500 किलोमीटर, और तो और बाईक चार पहिया वाहन की तरह बैक भी होती है, सिस्टम समझने दूर दूर से पहुंच रहे हैं  स्पेशलिस्ट

By Newsdesk Admin
27/10/2024
Share


सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोलियम पदार्थों की दिन-ब-दिन बढ़ते दाम से हर कोई परेशान है, मगर इनके बिना किसी का काम आखिर चलता भी तो नहीं है। सरकार इस कमरतोड़ खर्च से राहत के लिए इलेक्ट्रिक वाहन औऱ सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है लेकिन इस राह में भी कम मुश्किलें नही हैं। इलेक्ट्रिक वाहन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी को बनाने और उसे रोज चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली बनने में बहुत प्रदूषण होता है इसलिए कहा जाता है कि देखने में तो इलेक्ट्रिक वाहन धुंआ छोड़ते हुए नहीं दिखते लेकिन इनके चलने के पीछे भी प्रदूषण का बड़ा ढ़ेर है। सौर ऊर्जा है तो उससे रात के समय, ठंड के सीजन में औऱ बरसात में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती। फिर भी बढ़ते प्रदूषण औऱ महंगे पेट्रोल-डीजल से हर कोई राहत चाहता है, ऐसे में एक शख्स ने अनोखी बाइक बना डाली है।

आपको बता दें कि फर्रुखाबाद में वाहनों के बढ़ते प्रदूषण और इससे होने वाली हानि और बीमारियों से बचने इस शख्स ने अनोखी इलेक्ट्रॉनिक बाइक बना डाली। उसने पुरानी बाइक, कबाड़ और कुछ नए पार्ट मिलाकर इलेक्ट्रॉनिक बाइक बनाई जो एक लीटर पेट्रोल के दाम पर 500 किमी तक चलती है।

इतना ही नहीं यह बाइक चार पहिया मैकेनिज्म की तरह पीछे बैक भी हो जाती है। शख्स ने 16 साल पुरानी पेट्रोल बाइक को पूरी तरह से ईवी (इलेक्ट्रॉनिक बाइक) में बदल दिया है। उसे बाइक के जुगाड़ की जुगत में महज 30 से 35 हजार रुपये का खर्च आया है।

जी हां, फर्रुखाबाद के श्रीकांत ने ई-bike के लिए पुराने कबाड़ से कुछ सामान लिया। कुछ पार्ट्स ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगवाए कुछ बड़े मैकेनिक से एडवाइज ले काम शुरू किया और 10 से 15 दिन की कड़ी मेहनत और ट्रायल के बाद उन्होंने पेट्रोल बाइक को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बाइक में बदल दिया। श्रीकांत का दावा है कि बाइक आसानी से बैक भी हो जाती है, इसमें चैन भी नहीं लगी है। श्रीकांत ने बताया कि पेट्रोल इंजन निकालकर उसकी जगह पर 60 वोल्ट की एक बैटरी 30 हजार एमएच की रख दी है और पीछे वाले पहिए में हजार वॉट की एक हब मोटर लगा दी है।

श्रीकांत का दावा है कि एक बार बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब डेढ़ यूनिट बिजली खर्च होती है, करीब 10 रुपये में फुल चार्ज होने के बाद बाइक 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से करीब 50 किमी से ऊपर तक चलती है। बैटरी को बाइक के पीछे लगा देने पर इसे पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलाया जा सकता है।

श्रीकांत ने बताया कि अब उनकी बाईक पर दो-तीन लोग आराम से सामान समेत बैठ सकते हैं। पेट्रोल बाइक में 2 से 4 हजार किलोमीटर चलने के बाद करीब हजार रुपये का खर्च आता है, वहीं उसका इंजन बनवाने में करीब 6 हजार रुपये का खर्च आता है जबकि उनकी ई बाईक इस खर्च से मुक्त है। इससे कोई प्रदूषण भी नहीं होता और यह ज्यादा आवाज भी नहीं करती है। जिनके पास पुरानी और बेकार बाइकें पड़ी हैं वे उसे ई-बाइक में आसानी से कनवर्ट करा सकते हैं। पुरानी मोटर साइकिल वाले बहुत लोग उनके पास जानकारी के लिए भी आ रहे हैं।

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Ambulance service started : जरूरतमंदों के लिए 351 रुपए में एम्बुलेंस सेवा शुरू
Durg Court Verdict :दुर्ग कोर्ट का बड़ा फैसला – भाजपा प्रत्याशियों की याचिका खारिज, साधना सिंह और अभय सोनी रहेंगे पार्षद
Rahul Gandhi Punjab विवाद : “भारत में हूं तो प्रोटेक्ट क्यों नहीं कर पा रहे?” पुलिस से बहस
दिल्ली जा रही फ्लाइट में महिला ने सह यात्रियों पर किया हमला 🛑 CISF कांस्टेबल को दांत काटा, उड़ान रोक एयरपोर्ट पुलिस के हवाले की गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?