CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- ‘उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता’

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- ‘उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता’

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

06 मई 2025 :

Gaya News: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी से ज्यादा हमारी चिंता सता रही है. नेता प्रतिपक्ष अपनी पार्टी को देखें, जदयू की चिंता छोड़ दें. संजय झा बोधगया में मंगलवार को जदयू की दो दिवसीय कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ है. कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया सेल के लोग शामिल हुए हैं.

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा. बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को जनता तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा, “बिहार में डबल इंजन की सरकार है. डबल इंजन की सरकार में किए गए विकास को लोगों तक पहुंचाना है. बिहार सरकार को केंद्र से मिली मदद पर भी चर्चा करना है. आगे लगने वाले उद्योगों की जानकारी को दी जाएगी.” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाईजैक वाले बयान पर संजय झा ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया.

तेजस्वी यादव पर संजय झा ने साधा निशाना

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री की बिहार यात्रा आगे भी जारी रहेगी. तेजस्वी यादव को अब कोई पॉइंट नहीं मिल रहा है. इसलिए हमारी पार्टी की ज्यादा चिंता कर रहे हैं.” जदयू सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बात करते हैं. तेजस्वी यादव अपनी पार्टी की बात नहीं करते हैं. हमारी पार्टी के बारे में ज्यादा बात करते हैं.” राजद को परिवारवादी पार्टी बताते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार की जनता जानती है. तेजस्वी यादव पार्टी परिवार से बाहर कुछ नहीं हैं. वहीं, चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर क्या कहा?

संजय झा ने कहा कि चुनाव लड़ना चिराग पासवान का अपना फैसला है. हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. चिराग पासवान अपना निर्णय खुद ले सकते हैं. पहलगाम की आतंकी घटना पर जदयू सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है. केंद्र सरकार का निर्णय मान्य होगा. देश के खिलाफ इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जदयू की कार्यशाला में देश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह सहित अन्य नेता पहुंचे हैं.

निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट का झटका – कोली और पंढेर की रिहाई बरकरार, पीड़ितों को नहीं मिला इंसाफ!
1.5 किमी तक बाढ़ में बहा युवक, 22 घंटे पेड़ से लटककर बचाई जान
नए नोएडा को योगी सरकार की मिली मंजूरी, 80 गांवों पर बसाया जाएगा नया नोएडा, जानिए क्या है मास्टर प्लॉन
Raipur Road Accident: राजधानी में रफ्तार की टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत
‘गदर 2’ फिल्म के कॉमेडियन का हुआ अपहरण, थाना में FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला
Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला

अश्लील टिप्पणी का विरोध (Magarlod Blade Attack) करने…

Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी (Nashili…

Smart Meter Sihawa : स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, लक्ष्मी ध्रुव बोलीं- गरीबों का बढ़ा बिजली बिल
Smart Meter Sihawa : स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, लक्ष्मी ध्रुव बोलीं- गरीबों का बढ़ा बिजली बिल

सिहावा की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने…

Solar Pump Dhamtari : 6 महीने से बंद सोलर पंप, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पानी
Solar Pump Dhamtari : 6 महीने से बंद सोलर पंप, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पानी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के…

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?