CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेम विवाह से नाराज पिता ने किया सुसाइड:बेटी की विदाई से पहले खेत में खाया जहर; 6 महीने पहले भी हुए थे लापता

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने किया सुसाइड:बेटी की विदाई से पहले खेत में खाया जहर; 6 महीने पहले भी हुए थे लापता

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

भांडेर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रविन्द्र श्रीवास्तव (50 वर्ष), निवासी सिकंदरपुर मोहल्ला वार्ड नंबर-1 के रूप में हुई है। वे दतिया कलेक्ट्रेट की नकल शाखा में बाबू के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, रविन्द्र श्रीवास्तव अपनी बेटी महिमा के प्रेम विवाह से खुश नहीं थे। महिमा ने ग्वालियर निवासी अजय सिसोदिया से प्रेम विवाह किया था। शादी में मां और भाई की सहमति थी, लेकिन पिता ने इसे स्वीकार नहीं किया।

शनिवार को वे घर से बेटी की शादी में शामिल होने की बात कहकर निकले थे, लेकिन ग्वालियर नहीं पहुंचे। रविवार सुबह उनका शव घर से करीब 700 मीटर दूर टीवी टावर के पास एक खेत में मिला। उनके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहले भी घर छोड़ चुके थे

परिवार के अनुसार, 10 जून 2024 को जब महिमा ने अपने पिता को अपने प्रेम संबंध की जानकारी दी थी, तब वह नाराज होकर घर से बिना बताए चले गए थे। उस वक्त परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन बाद पुलिस ने उन्हें अयोध्या से बरामद किया था।

बेटी ग्वालियर में करती थी पढ़ाई

महिमा ग्वालियर में अपने मामा अरुणेश सक्सेना के पास रहकर ग्रेजुएशन कर रही थी। वहीं उसकी मुलाकात अजय सिसोदिया से हुई, जो एक आईटीआई कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर है। दोनों ने आपसी सहमति से शादी की, जिसमें मामा ने प्रमुख भूमिका निभाई। शादी ग्वालियर में रीति-रिवाज से हुई।

परिवार में हैं पत्नी, बेटा और बेटी

रविन्द्र श्रीवास्तव के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। पत्नी भांडेर अस्पताल में पदस्थ हैं, जबकि बेटा भांडेर तहसील में वकालत करता है।

पुलिस कर रही जांच

भांडेर थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया, “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कारण बेटी की शादी से असहमति माना जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।” स्थानीय लोगों का कहना है कि रविन्द्र बीते कुछ दिनों से तनाव में थे और अकेले रहना ज्यादा पसंद करने लगे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

CG Budget BrEaKiNg News 🔵 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पुनः होगी शुरू, महतारी वंदन योजना, नियद नेल्लानार, पीएम जन मन योजना के साथ ही खेल सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ का बजट बढ़कर हुआ एक लाख 54 हजार 775 करोड़ रूपए
घर में पूजन हवन के दौरान वॉशरुम में कमोड से निकला 5 फीट लंबा सांप, एक के बाद एक तीन सांप पकड़े
शाह की नक्सल एक्शन पर हाईलेवल मीटिंग:आज शाम रायपुर पहुंचेंगे, बस्तर में कमांडर्स से मिलेंगे; नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन को बचे सिर्फ एक साल
पिता ने नाच-गाकर पैसा कमाने भेजा बिहार, रेड लाइट एरिया से बरामद हुईं 41 नाबालिग, छत्तीसगढ़ की 3 लड़कियां भी शामिल!
वीडियोग्राफर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान:कोरबा में माता के दर्शन किए, नारियल लेकर ट्रैक पर गया; आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Instagram AI Content Threat : Instagram CEO की चेतावनी: AI कंटेंट बना सकता है सोशल मीडिया को अविश्वसनीय, पहचानना होगा असली क्या है

03/01/2026
देश-दुनिया

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बना उत्तराखंड का ये मंदिर, हर महीने हो रही हैं 100 से ज्यादा शादियां

08/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Meta AI Data Center Deal: बिलासपुर के विनीत अग्रवाल की अगुवाई में प्राइवेट सेक्टर की ऐतिहासिक 2.5 लाख करोड़ की डील

16/12/2025
IPL 2026 Raipur
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार

08/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?