CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चीन और बांग्लादेश से कपड़ों का व्यापार बंद:इंदौर के व्यापारियों ने 20 करोड़ का माल लौटाया…

चीन और बांग्लादेश से कपड़ों का व्यापार बंद:इंदौर के व्यापारियों ने 20 करोड़ का माल लौटाया…

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

इंदौर के व्यापारी चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं बेचेंगे। वे इनके बहिष्कार की मुहिम चला रहे हैं। दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए गए हैं। पुराने माल को पहले ही वापस कर दिया है। सारा लेन-देन भी पूरा कर लिया गया।

व्यापारियों ने पिछले 10 से 12 दिन में करीब 20 करोड़ रुपए का चीनी माल वापस कर दिया है। यही नहीं रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के सदस्य अपने ग्राहकों से भी अपील कर रहे हैं कि वे ऑनलाइन भी इन देशों का सामान ना खरीदें।

अब तक 22 हजार से ज्यादा ग्राहकों से संपर्क किया जा चुका है। कॉल के माध्यम से लगातार यह काम जारी है। इस मुहिम में जुड़ने के लिए इंदौर के बाहर के व्यापारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।

बता दें, इंदौर में चीन से हर महीने करीब 75 करोड़ रुपए और बांग्लादेश से 30 से 35 करोड़ रुपए महीने का गारमेंट्स आता है। आसपास के शहरों में भी 40 से 50 करोड़ रुपए का व्यापार होता है। यानी सभी मिलाकर लगभग 125 करोड़ रुपए का व्यापार होता है।

इसलिए व्यापारियों ने लिया निर्णय

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन और बांग्लादेश पाकिस्तान समर्थन में खड़े नजर आए थे। इसके चलते इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के व्यापारियों ने यहां के कपड़ों का व्यापार बंद करने का फैसला लिया है।

प्लानिंग के अनुसार 10-12 दिन पहले ही डिस्ट्रिब्यूटरों से इन कपड़ों को मंगाना बंद कर दिया था। जो माल व्यापारियों के पास था उसे लौटाना शुरू कर दिया। नए ऑर्डर भी कैंसिल कर दिए।

इसके बाद बुधवार को व्यापारियों ने चीन-बांग्लादेशी कपड़े नहीं बेचने का फैसला लिया। उन्होंने भगवान के सामने शपथ ली थी। फिर अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए, जिसमें लिखा है कि हम चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं बेचेंगे।

फाइबर गारमेंट्स की ज्यादा डिमांड

इंदौर के मार्केट में फाइबर की टी-शर्ट, टॉप्स, किड्स वियर, वूलन, डेनिम, होजियरी सहित कई गारमेंट्स चीन से आते हैं। फाइबर गारमेंट्स लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है। बांग्लादेश से डेनिम और होजरी ज्यादा आता है।

यह माल बड़े पैमाने पर बिकता है। इंदौर में किड्स वियर की काफी डिमांड है। व्यापारियों का कहना है कि बांग्लादेश और चीन के माल की जगह लुधियाना से होजरी मंगाएंगे। अहमदाबाद से डेनिम, शूटिंग शर्टिंग का माल लाएंगे। इससे स्वदेशी मार्केट आगे बढ़ेगा।

बचे हुए माल की होली जलाएंगे व्यापारी

हालांकि, व्यापारियों ने 10-12 दिन पहले ही अपना बचा हुआ माल वापस भेजना शुरू कर दिया था। उसके बावजूद जो बच गया है, अब उसकी होली जलाएंगे। तय हुआ है कि सोमवार को नगर निगम और प्रशासन से इसकी अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलते ही होली जलाकर उसके बचे हुए वेस्ट को नगर निगम को सौंप देंगे।

40 से 50 करोड़ का व्यापार इंदौर से

रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि हमने चीन-बांग्लादेशी कपड़ों का व्यापार बंद करने का फैसला लिया है। हमारी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

जो पहनो वह भारतीय पहनो, स्वदेशी पहनो

एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन का कहना है कि हम युवाओं को भी जागरूक करेंगे। सेलिब्रिटिज को साथ लाएंगे। अपील कराएंगे कि जो पहनो वह भारतीय पहनो, स्वदेशी पहनो। पूरा प्लान तैयार किया जाएगा। लोगों को ऑनलाइन माल खरीदने से रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है।

आम तौर पर त्योहारों के समय अपने कॉल सेंटर से हम लोगों को खरीदारी के लिए दुकान पर बुलाते हैं। अब इस मामले को लेकर भी हमने कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को कॉल करना शुरू कर दिया है। अब तक 22 हजार से ज्यादा ग्राहकों को कॉल लगाए जा चुके हैं। सभी से यही कहा जा रहा है कि वे चीन-बांग्लादेशी कपड़ों का इस्तेमाल न करे और न ही ऑनलाइन इन्हें खरीदे।

बुनाई और चमक से पहचान जाएंगे

व्यापारियों का कहना है कि चीन और बांग्लादेश के कपड़ों पर चाइना का टैग लगा ही दिखेगा। उस पर लेबल और फिनिशिंग देखकर पहचाना जा सकता है। यहां का माल पायरेटेड होता है। उनकी बुनाई और चमक से आसानी से पहचाना जा सकता है। स्वदेशी माल की बिक्री के लिए पूरी ताकत लगाने जा रहे हैं।

जनता से भी स्वदेशी माल ही खरीदने की अपील कर रहे हैं। इस निर्णय के बाद आसपास के शहरों से भी व्यापारियों के कॉल आ रहे हैं, वे भी इसकी शुरुआत करना चाहते हैं।

Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता
रक्षक की जगह भक्षक बना टीआई, दांतों से काटकर पीड़िता ने खुद को बचाया, शिकायत मिलते ही SP ने किया Suspend, एएसपी ग्रामीण करेंगे मामले की जांच
Cooperative Bank Scam: 6 समितियों के खातों से 10 करोड़ की निकासी, अब EOW करेगी परत-दर-परत जांच
Amitabh Bachchan : जया से डरते हैं बिग बी? देर रात घर लौटने पर बताया मजेदार किस्सा
Flights Cancelled : इंडिगो उड़ान रद्द मामले में सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार, सीजेआइ बोले-

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

CGPSC Mains Result High Court : राज्य सेवा…

BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत

भिलाई इस्पात संयंत्र में करीब 250 टन स्क्रैप…

Dantewada Cyber Fraud Case
Dantewada Cyber Fraud Case : 61 लाख की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टो में बदलते थे रकम

Dantewada Cyber Fraud Case : पुलिस मामले में…

Raigarh Minor Rape Case Verdict
Raigarh Minor Rape Case Verdict : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 7 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा की

Raigarh Minor Rape Case Verdict :विशेष न्यायालय के…

Meerut Murder Case
Meerut Murder Case Verdict : मेरठ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, फैसले के बाद दोनों ने खाना भी नहीं खाया

Meerut Murder Case Verdict: फैसला सुनाए जाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?