CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बॉर्डर पर तैनात जवान की बेटी के दिल में छेद:तबीयत बिगड़ने पर रात में खुला हेल्थ ऑफिस, कुछ ही घंटों में दस्तावेज तैयार कर मुंबई भेजा

बॉर्डर पर तैनात जवान की बेटी के दिल में छेद:तबीयत बिगड़ने पर रात में खुला हेल्थ ऑफिस, कुछ ही घंटों में दस्तावेज तैयार कर मुंबई भेजा

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

जबलपुर में शनिवार की रात स्वास्थ्य विभाग के लिए किसी इमरजेंसी अलर्ट से कम नहीं थी। सरकारी अवकाश होने के बावजूद रात 8 बजे से 11 बजे तक जिला स्वास्थ्य कार्यालय खुला रहा। कारण था– आर्मी के जवान की एक महीने की मासूम बच्ची की जान बचाना, जिसे दिल में छेद की गंभीर बीमारी थी। कुछ ही घंटों में दस्तावेज तैयार हुए और बच्ची को परिजनों के साथ मुंबई इलाज के लिए रवाना कर दिया गया।

मामला अधारताल निवासी राहुल कुशवाहा की एक माह की बेटी आराध्या का है। बच्ची के पिता भारतीय सेना में पदस्थ हैं और वर्तमान में श्रीनगर बॉर्डर पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर आराध्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई, शरीर नीला पड़ने लगा।

परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। इको जांच में सामने आया कि उसके दिल में जन्मजात छेद है। डॉक्टरों ने सलाह दी कि तत्काल मुंबई रेफर किया जाए, क्योंकि जबलपुर में इसका इलाज संभव नहीं।

सीएमएचओ और जिला प्रबंधक भी लौटे ऑफिस

बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसकी मां और दादा रामायण कुशवाहा डीईआईसी कार्यालय पहुंचे। चूंकि शाम 5 बजे के बाद कार्यालय बंद हो चुका था, ऐसे में उन्होंने फोन पर डीईआईसी जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला से संपर्क किया। शुक्ला घर लौट रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें मासूम की हालत की जानकारी मिली, वे तुरंत वापस कार्यालय पहुंचे। सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को भी सूचना दी गई, और वे भी रात को कार्यालय पहुंचे।

कुछ ही देर में पूरा स्टाफ कार्यालय बुलाया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत आराध्या के इलाज के लिए सभी दस्तावेज तैयार किए गए। रात में ही डॉक्टरों से संपर्क हुआ, और रेलवे टिकट की भी व्यवस्था कर बच्ची को परिवार समेत मुंबई के नारायणा अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत होगा इलाज

जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी। समय की संवेदनशीलता को समझते हुए पूरी टीम ने तीन घंटे के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। मुंबई के डॉक्टरों से बातचीत कर व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि आराध्या का पूरा इलाज मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत नि:शुल्क किया जाएगा।

सेना में तैनात पिता श्रीनगर में, बच्ची को देख तक नहीं पाए

राहुल कुशवाहा की बच्ची का जन्म करीब एक महीने पहले 26 अप्रैल 2025 को हुआ था। उसी दौरान भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ गया और उन्हें दो दिन बाद ड्यूटी पर श्रीनगर जाना पड़ा। जन्म के बाद से ही आराध्या की तबीयत बिगड़ रही थी, लेकिन शनिवार को हालत गंभीर हो गई।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना संजीवनी

सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के जन्मजात विकृतियों जैसे दिल में छेद, कटे होंठ, पैरों का टेढ़ापन, नेत्र विकार आदि का इलाज नि:शुल्क किया जाता है।

पहले भी खोला गया था ऑफिस, बचाई गई थी जान

ऐसा ही एक मामला एक माह पहले सामने आया था, जब 17 दिन के नवजात को गंभीर हृदय विकार था। रविवार का दिन था, कार्यालय बंद था, लेकिन स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने आपातकालीन निर्णय लेकर ऑफिस खोला। जरूरी दस्तावेज तैयार कर मासूम को मुंबई इलाज के लिए रवाना किया गया। उस बच्चे का भी इलाज सरकार ने करवाया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पर भिलाई MLA देवेंद्र यादव को कोर्ट की फटकार, ₹1000 की पेनाल्टी भरना होगा
TMC Crisis : छापेमारी के बाद अचानक भड़का माहौल, अफसरों की गाड़ियों पर हमला होते ही मचा हड़कंप
बेटे की चाहत में पिता बना जल्लाद: 7 साल की बेटी को नहर में धक्का दिया, मां के सामने हुई दर्दनाक वारदात
murder case: शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने मां की ईंट से कुचलकर हत्या की
Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में निकली 7,565 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल और आवेदन की प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?