CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Solar Dimming in India : देश में घट रही धूप की अवधि, 30 वर्षों में इतने घंटे कम हुआ सूर्य का प्रकाश, पढ़े पूरी खबर

Solar Dimming in India : देश में घट रही धूप की अवधि, 30 वर्षों में इतने घंटे कम हुआ सूर्य का प्रकाश, पढ़े पूरी खबर

By Newsdesk Admin
10/10/2025
Share
Solar Dimming in India
Solar Dimming in India

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञानियों ने भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (Solar Dimming in India) दिल्ली तथा मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के सहयोग से धूप के घंटों का व्यापक अध्ययन किया है। इस शोध से चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि पिछले तीन दशकों (1988-2018) में भारत में धूप के घंटों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश के 20 प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्रों के आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि धूप की अवधि में भारी कमी आई है, जिससे देश की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता प्रभावित हो सकती है।

भूभौतिकी विभाग के प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में हर वर्ष सूर्य के प्रकाश (Solar Dimming in India) की अवधि घट रही है। सबसे तेज गिरावट उत्तरी आंतरिक क्षेत्र में दर्ज की गई है, जहां लगभग 13 घंटे प्रति वर्ष की दर से धूप में कमी आई है। हिमालयी क्षेत्र में यह कमी नौ घंटे और पश्चिमी तटीय क्षेत्र में करीब 8.6 घंटे प्रतिवर्ष रही। वहीं, मध्य और पूर्वी तटीय भारत में भी मध्यम स्तर की गिरावट पाई गई, जबकि पूर्वोत्तर भारत अपेक्षाकृत स्थिर रहा।

यह लगातार घटती धूप की अवधि (Solar Dimming in India) सौर ऊर्जा, कृषि उत्पादकता और जलवायु संतुलन के लिए चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सौर विकिरण में कमी आने से सोलर पैनलों की दक्षता घट सकती है, जिससे भारत की नवीकरणीय ऊर्जा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को छोड़कर देश के लगभग सभी भौगोलिक हिस्सों में वार्षिक धूप अवधि में नकारात्मक रुझान दर्ज हुआ है। मानसून और लौटते मानसून के दौरान धूप में सबसे ज्यादा कमी पाई गई। यह गिरावट वायुमंडलीय प्रदूषण, बढ़ते एरोसोल्स, बादलों की अधिकता और शहरीकरण (Solar Dimming in India) जैसे कारणों से जुड़ी हुई है। इन सभी कारणों से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की सतह तक कम पहुंच रहा है, जिसे वैश्विक स्तर पर ‘सोलर डिमिंग’ कहा जाता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि स्वच्छ वायु और साफ आसमान सौर ऊर्जा की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ जलवायु सहनशीलता (Solar Dimming in India) और सतत विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। यह अध्ययन भारत की पर्यावरण नीतियों, नवीकरणीय ऊर्जा योजना और कृषि प्रबंधन रणनीतियों को नया दृष्टिकोण देगा। यह शोध नेचर पोर्टफोलियो की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुआ है।

जलवायवीय क्षेत्रवार धूप के घंटे में गिरावट
भौगोलिक क्षेत्र गिरावट (प्रतिवर्ष)
नार्थर्न इनलैंड 13.15 घंटे
हिमालय क्षेत्र 9.47 घंटे
वेस्ट कोस्ट 8.62 घंटे
ईस्ट कोस्ट 4.88 घंटे
डेक्कन पठार 3.05 घंटे
नार्थ-ईस्टर्न क्षेत्र 1.33 घंटे

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते, केंद्रीय मंत्री ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा अपडेट
PM मोदी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 5 मंत्रियों ने की अगवानी… श्रीलंका में प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम
Next Vice President Of India : बिहार चुनाव साधने के लिए इस राज्यपाल को उपराष्ट्रपति बना सकती है बीजेपी
ड्रग्स रैकेट का खुलासा: बीजेपी नेता का बेटा गिरफ़्तार, मोबाइल से बरामद हुए आपत्तिजनक वीडियो
धारा 370 और 3 तलाक का जिक्र करते हुए Waqf बिल को लेकर जीतन राम मांझी ने किया बड़ा दावा, जानें क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश
Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma…

Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू
Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू

25 साल में बदली जीपीएम की खेती की…

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पर भालू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?