CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खड़गे बोले-न देवड़ा पर एक्शन हुआ,न शाह बर्खास्त हुए:बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को घेरा

खड़गे बोले-न देवड़ा पर एक्शन हुआ,न शाह बर्खास्त हुए:बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को घेरा

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त न करने और सेना पर टिप्पणी करने वाले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पर कार्रवाई न करने पर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है।

खड़गे ने X पर लिखा- भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर RSS-BJP की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आगे लिखा- जब पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफिसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, तब भी मोदी जी चुप थे। नरेन्द्र मोदी जी आप कहते हैं कि आपकी रगों में सिंदूर है… अगर ऐसा है, तो आपको महिलाओं के सम्मान के लिए अपने इन बद्ज़ुबान नेताओं को बर्खास्त करना चाहिए।

हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद के बयान पर पलटवार हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शनिवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग गोली का शिकार बने। सांसद ने कहा कि पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। अगर PM की योजना के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होतीं।

जांगड़ा शनिवार को भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। बीजेपी सांसद के इस बयान पर पलटवार करते हुए खड़गे ने विजय शाह और जगदीश देवड़ा पर एक्शन न लेने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरा।

‘बीजेपी नेता लगातार सेना और शहीदों का अपमान कर रहे’ कांग्रेस सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने X पर लिखा- भाजपा नेता लगातार भारतीय सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं, जो उनकी ओछी और घटिया मानसिकता को उजागर करते हैं। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का यह शर्मनाक बयान बताता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी संवेदनहीन हो चुकी है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान के लिए सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहराने के बजाय भाजपा सांसद शहीदों व उनकी पत्नियों पर ही सवाल उठा रहे हैं।

‘भाजपाई कुछ भी कहें उनका कुछ नहीं हो सकता’ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने लिखा-भाजपा नेताओं को भरोसा है इस बयान के बाद जब इनका कुछ नहीं हुआ तो वो भी जो चाहे कह दें उनका भी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता- अब वो चाहे मंत्री विजय शाह हों, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा हों या फिर बीजेपी सांसद रामचंद्र जागड़ा। इन सभी का खून -सिंदूर (पानी) हो चुका है।

मंत्री विजय शाह ने आखिर क्या कहा था… मंत्री विजय शाह 11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था- ‘उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।’

शाह ने आगे कहा- ‘अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा, कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।’

महिला यात्री से अशोभनीय हरकत, ऑटो ड्राइवर ने अंधेरे में गाड़ी रोककर किया इशारा…
₹5-5 लाख में फर्जी डिग्री बांट रही थी ये यूनिवर्सिटी, STF ने चेयरमैन समेत 10 को पकड़ा
जेल विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, रायपुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक अमित शांडिल्य हटाए गए
Engineering College Suicide : इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए धन न जुटा पाने पर पिता ने दे दी जान
दो सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां… कानपुर में कांस्टेबल पति की घिनौनी करतूत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?