CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SRH vs KKR : हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रनों से हराया, क्लासेन ने 37 गेंद में जड़ी सेंचुरी

SRH vs KKR : हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रनों से हराया, क्लासेन ने 37 गेंद में जड़ी सेंचुरी

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share
SRH vs KKR
SRH vs KKR

सीजी भास्कर, 25 मई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 68वें लीग मैच में सनराजइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (SRH vs KKR) को 110 रनों के बड़े अंतर से हराया. दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर यह मैच खेला गया. दोनों ही टीमों का ये इस सीजन का आखिरी मैच था. दोनों ही आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थीं.

इस मुकाबले में टॉस जीतकर हैदराबाद (SRH vs KKR) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 37 गेंदों में तूफानी सेंचुरी के दम पर कोलकाता के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन इसके जवाब में उतरी कोलकाता की बल्लेबाजी 19वें ओवर में सिमट गई.  हैदराबाद की टीम इस सीजन छठे स्थान पर रही है. हैदराबाद ने इस सीजन 14 मैच में 6 मैच जीते और 13 अंक हासिल किए. जबकि कोलकाता 5 मैच जीत सकी और 12 अंकों के साथ आठवें पायदान पर खिसक गई. ऐसी रही कोलकाता की पारी

बड़े स्कोर के दबाव में बिखर गई केकेआर (SRH vs KKR)

279 के जवाब में उतरी कोलकाता की शुरुआत शानदार नहीं रही. सुनील नरेन ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन चौथे ओवर में उनका विकेट गिर गया. इसके बाद छठे ओवर में रहाणे भी आउट हो गए. रहाणे के बल्ले से केवल 15 रन आए. इसके बाद मानो विकेटों की झड़ी सी लग गई. सातवें ओवर में डिकॉक और आठवें ओवर में रिंकू सिंह आउट हो गए. रिंकू के बल्ले से 9 रन आए. वहीं, आठवें ओवर में रसेल भी बिना खाता खोले चलते बने.इसके बाद मनीष पांडे ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन 37 रन बनाकर वो भी आउट हो गए. कोलकाता की पारी 19वें ओवर में सिमट गई और हैदराबाद ने ये मैच 110 रनों से जीत लिया.

ऐसी रही हैदराबाद की पारी (SRH vs KKR)

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही. अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने तूफानी शुरुआत की. 7वें ओवर में हैदराबाद का पहला विकेट 92 के स्कोर पर गिरा, जब अभिषेक शर्मा 32 रन बनाकर नरेन का शिकार बने. लेकिन दूसरे छोर पर हेड का शो जारी रहा. हेड ने 40 गेंद में 76 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े. 13वें ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन इसके बाद क्लासेन ने तूफानी फिफ्टी लगाई.

14 ओवर में ही हैदराबाद का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. लेकिन इसके बाद क्लासेन और ईशान किशन ने दोनों छोर से तूफानी बल्लेबाजी की. हालांकि, 19वें ओवर में किशन का विकेट गिर गया. किशन के बल्ले से 20 गेंद में 29 रन निकले. लेकिन क्लासेन ने महज 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया.  क्लासेन ने इस दौरान 9 छक्के और चौके जड़े. उनकी इस तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद ने केकेआर के सामने 279 रनों का टारगेट रखा है. क्लासेन का यह शतक IPL इतिहास का अब तक का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ शतक है, और दूसरा सबसे तेज़ शतक किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा. इस सूची में उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जड़ा था.

Rishabh Pant ICC Warning : अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को फटकार…
विधायक रिकेश सेन डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष बने, कहा – “खेल के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास”
Rinku Singh Emotional Video : पिता को अंतिम विदाई देने अलीगढ़ पहुंचे रिंकू सिंह, अर्थी को दिया कंधा
India Women Cricket Match : निर्णायक मुकाबले में भारत का दमदार स्कोर, मंधाना और जेमिमा की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य
Big action against Riyan Parag in IPL : ड्रेसिंग रूम में Vaping पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP 2027 Election Strategy
BJP 2027 Election Strategy : नई टीम के साथ युवाओं और Gen-Z को साधने की तैयारी

BJP 2027 Election Strategy: कुल मिलाकर बीजेपी की…

Phone Apps Update
Phone Apps Update : फोन के Apps Update करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने पर हो सकते हैं बड़े नुकसान

Phone Apps Update : आप अपने फोन के…

Police Honesty Balod
Police Honesty Balod : पुलिसकर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: 60 हजार रुपए लौटाए

Police Honesty Balod :पूछताछ के बाद पता चला…

Fake Transfer Order Case : केस में नया ट्विस्ट: 2 RMA की तबीयत बिगड़ी, साइबर सेल ने 2 और संदिग्धों को लिया हिरासत में

Fake Transfer Order Case :इस मामले में पुलिस…

High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति (High…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?