CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इस प्यार को क्या नाम दूं! तेज प्रताप-अनुष्का के ‘कांड’ में अब ‘सिन्हा जी’ की एंट्री, ये क्या माजरा है?

इस प्यार को क्या नाम दूं! तेज प्रताप-अनुष्का के ‘कांड’ में अब ‘सिन्हा जी’ की एंट्री, ये क्या माजरा है?

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

26 मई 2025 :

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव की तस्वीर शेयर होने के बाद इस ‘कांड’ से बवाल मचा है. मामले ने तूल पकड़ा तो प्रदेश में सियासत शुरू हो गई. इसके बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप को बीते रविवार (25 मई, 2025) को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. परिवार से भी अलग कर दिया. इस पूरे कांड में अब एक तीसरे शख्स की एंट्री हुई जिनका नाम निशु सिन्हा है.

एबीपी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है लेकिन निशु सिन्हा को तेज प्रताप की तीसरी पत्नी बताया जा रहा है. 24 मई को अपने एक्स पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी ‘सिन्हा’ शब्द का इस्तेमाल किया था. पोस्ट के बाद लोग समझ नहीं पाए कि आखिर किस ‘सिन्हा’ की बात कही जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, निशु सिन्हा भी पटना में ही रहती हैं.

‘सिन्हा के चक्कर में अनुष्का की जिंदगी…’

मांझी ने लिखा था, “दरोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या के साथ जो लालू परिवार ने किया है उसका बदला आने वाले चुनाव में बिहार की हर महिला लेकर रहेगी. तेज प्रताप जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थें तो फिर किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने का अधिकार लालू परिवार को किसने दिया? कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी “सिन्हा” के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की ज़िंदगी भी बर्बाद करवा दे? इसका जवाब लालू परिवार को देश के सामने देना होगा.”

सवाल- कौन हैं निशु सिन्हा?

सबसे बड़ा सवाल है कि तेज प्रताप और अनुष्का के मामले में अब ये निशु सिन्हा कौन हैं? जीतन राम मांझी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में सिन्हा के आगे का नाम नहीं लिखा था. हालांकि पूरे नाम का खुलासा तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड अनुष्का के चैट से हो रहा है.

अनुष्का का चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने यह बताया है कि निशु सिन्हा तेज प्रताप की तीसरी पत्नी हैं. वे उसके (निशु) साथ मालदीव गए थे. तेजस्वी यादव ने इन्हें बेबी प्लानिंग के लिए मालदीव भेजा था.

साइबर क्राइम का विकराल रूप: भारत में 2024 में 22 हजार करोड़ की ठगी, AI और QR कोड फ्रॉड में बंपर उछाल!
पैर में प्लास्टर बांधे आसाराम ने जोधपुर की सेंट्रेल जेल में किया सरेंडर, कल HC में सुनवाई
पुलिस की वर्दी पर दाग: महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के दोषी ASI को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सज़ा बरकरार
चंपई सोरेन के बाद इस वरिष्ठ नेता ने भी छोड़ा JMM का साथ, थामा भाजपा का दामन
A dispute at a wedding ceremony turned fatal : चाकूबाजी में युवक की मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Crime News : CMO को 20 मिनट में 55 बार गाली, इंजीनियर को जान से मारने की धमकी; कांग्रेस नेता पर FIR

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : नगर पालिका कार्यालय…

CG Transport Constable : 50 पदों के लिए 250 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, अब फिजिकल टेस्ट

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : छत्तीसगढ़ में परिवहन…

Bajrang Dal
Bajrang Dal : कम उम्र में लक्ष्य शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, गरियाबंद बजरंग दल के बने सह संयोजक

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संगठन…

Chhattisgarh Fake Disability Certificate : 186 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी मेडिकल जांच, रायपुर में बनेगा बोर्ड

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र…

Road Protest
Road Protest : सड़कों के गड्ढों में बैठ कांग्रेसियों ने पकड़ी मछलियां, अनोखे प्रदर्शन से सरकार को जगाने की कोशिश

नगर की बदहाल मुख्य सड़क और बारिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?