CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर: टाटीबंध में बिना अनुमति चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई, हार्ट मरीजों का हो रहा था इलाज

रायपुर: टाटीबंध में बिना अनुमति चल रहे अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई, हार्ट मरीजों का हो रहा था इलाज

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई |

रायपुर में बिना पंजीयन और अनुमति के कार्डियोलॉजिस्ट क्लिनिक चलाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक के संचालक डॉ. वसी खान पर 20 हजार का जुर्माना लगाया है। क्लिनिक रायपुर एम्स के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल हॉल परिसर के दूसरे फ्लोर पर चल रहा था।

दरअसल, क्लिनिक के संबंध में तीन अप्रैल को रजिस्ट्रार छ.ग. आयुर्विज्ञान परिषद, रायपुर की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।

डॉ. खान छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद और नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन और अनुमति लिए बिना हार्ट संबंधित बीमारियों का इलाज कर रहे थे। प्रकरण को गंभीर मानते हुए क्लिनिक बंद करने और जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

डॉ. रसी खान बोले- क्लिनिक बंद है, मैंने रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है

अवैध क्लिनिक संचालन को लेकर हमने डॉ रसी खान से बात की। उन्होंने कहा कि, 15 अप्रैल को उन्होंने लोकल रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर दिया है। वहीं, नेशनल मेडिकल काउंसिल दिल्ली में पहले से ही उनका रजिस्ट्रेशन है। इसके अलावा जिस क्लिनिक के संबंध में बात की जा रही है, वो कई दिनों से बंद है।

22 अप्रैल को CMO ऑफिस की ओर से भेजा गया था नोटिस

डॉ वसी को 22 अप्रैल को भी CMO ऑफिस की ओर से भी एक नोटिस जारी किया जा चुका है। जिसमें क्लिनिक तत्काल बंद न करने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। इस पर डॉ वसी की ओर से जवाब दिया गया था कि वो वो पहले ही क्लिनिक बंद कर चुके हैं। और कार्डियो की कोई प्रैक्टिस अपनी क्लिनिक में नहीं कर रहे थे। सिर्फ जनरल मेडिसिन के पेशेंट का वो इलाज कर रहे थे।

रायपुर के निजी हॉस्पिटल में पांच साल काम कर चुके हैं डॉ खान

डॉ वसी के डिग्री के संबंध में हमने जानकारी निकाली तो पता चला वो फोरेंसिक मेडिसिन में MBBS और MD हैं। इसके अलावा डॉ खान पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी हैं। हमने उनसे उनकी डिग्रियों और एलिजिबिलिटी को लेकर भी सवाल पूछे। जिस पर उन्होंने बताया इन्हीं डिग्री के बेस पर वो रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल में पांच साल काम कर चुके हैं।

सेम डिग्री पर पूरे रायपुर में लगभग 14 डॉक्टर रायपुर के अलग–अलग निजी अस्पतालों में कार्डियो में अपनी सर्विस दे रहे हैं। पूरे देश में ऐसे करीब 1400 डॉक्टर पूरे देश में है। उनके साथ ये सभी लोग कार्डियो संबंधी बीमारी में कंसलटेंट के तौर पर काम करने के लिए एलिजिबल हैं।

Rail Project Land : भूमि अधिग्रहण में राहत, 36 गांवों की जमीन पर लगी रोक खत्म
Mahanadi Jal Vivad : महानदी से ओडिशा ने मांगा गर्मियों में बेसिन से अधिक पानी, छत्तीसगढ़ असहमत
14 मार्च पर लगेगा चंद्र ग्रहण, करीब साढ़े तीन घंटे तक चलेगा..
Gold Silver Price Drop : सस्ते दामों से बाजार में बढ़ी खरीदारी
CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?