CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बधाई तेजस्वी-राजश्री…’, भतीजे के जन्म पर तेज प्रताप का पोस्ट

मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बधाई तेजस्वी-राजश्री…’, भतीजे के जन्म पर तेज प्रताप का पोस्ट

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर 27 मई राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया. इस बीच उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. बधाई देने वालों में तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी है.तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को बधाई देते हुए कहा कि श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. छोटे भाई तेजस्वी यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार.

बता दें कि पारिवारिक कलह के बीच तेज प्रताप ने तेजस्वी को बधाई दी है. तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया. इस बीच लालू यादव ने वीडियो कॉल पर अपने पोते को पहली बार देखा. राजश्री ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. तो लालू यादव ने वीडियो कॉल के जरिए पहली बार पोते का दीदार कर उस पर प्यार लुटाया था.तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी पोते पर प्यार लुटाते हुए कहा कि बाबू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.इससे पहले 2023 में राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था. बता दें कि साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था.

राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी.तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी. बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था. मगर बाद में सब राजी हो गए थे. परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने ‘चट मंगनी-पट ब्याह’ रचा लिया था.राजश्री की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं. उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं. राजश्री और तेजस्वी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे. राजश्री ने मल्टीनेशनल यूनिवर्सल बैंक Barclays के साथ काफी समय तक काम किया था, लेकिन तेजस्वी के साथ शादी के लिए उन्होंने जॉब से ब्रेक ले लिया.

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर
Giorgia Meloni : जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर इटली जाएंगे पीएम मोदी
Rajasthan Road Accident: एक हफ्ते में 50 मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, सड़क सुरक्षा पर मांगी रिपोर्ट
Triple Murder: बेटे ने ही कर दिया खौफनाक खेल, माता-पिता और भाई की हत्या से सनसनी
ड्राइवर को आई झपकी, रान्ग साइड गई कार, टक्कर के बाद ट्रक ने 50 मीटर घसीटा… यूपी में हादसे में भोपाल के 4 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janaki Hotel in Raigarh becomes an illegal bar : बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री पर पुलिस रेड, MP का मैनेजर गिरफ्तार

Janaki Hotel in Raigarh becomes an illegal bar

Teacher found in objectionable condition with student : जांच के बाद DEO की कार्रवाई, VIDEO वायरल

Teacher found in objectionable condition with student

Heavy rain and dust storm in Raipur : अगले 4 दिन मौसम खराब, फिर लौटेगी हीट वेव

Heavy rain and dust storm in Raipur

Manpower scam : अनवर ढेबर को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर जेल में रहने का दिया आदेश

Manpower scam

Corporation officials reached the High Court forgetting the dress code : कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

Corporation officials reached the High Court forgetting the…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

CG Breaking: कांग्रेस को करारा झटका, कोरबा महापौर का जाति प्रमाण पत्र निरस्त, उच्च स्तरीय छानबीन समिति का निर्णय, अब मनोनीत होगा नया महापौर, SDM पर भी कार्रवाई….?

22/08/2024
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

जनता को भिखारी कहने वाले BJP नेता को सत्ता का अहंकार, जीतू पटवारी ने कहा- मिलेगा जवाब

02/03/2025
BJP Workshop
छत्तीसगढ़राजनीति

BJP Workshop : सीनियर नेताओं ने नए पदाधिकारियों को संगठन-सत्ता तालमेल का मंत्र सिखाया

01/09/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

TS Singhdeo News : सरकार पर शायराना अंदाज़ में बरसे टीएस बाबा… “तुम इतना जो घबरा रहे हो, क्या कमी है जिसे छिपा रहे हो!”

18/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?