CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गुपचुप घुसपैठ, फर्जी पहचान और 142 गिरफ्तारियां….. ऐसे हुआ बांग्लादेशी नेटवर्क का भंडाफोड़

गुपचुप घुसपैठ, फर्जी पहचान और 142 गिरफ्तारियां….. ऐसे हुआ बांग्लादेशी नेटवर्क का भंडाफोड़

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर 27 मई। देश में अवैध रूप से रह रहे 92 बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। इसके साथ ही 26 दिसंबर, 2024 से अब तक हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिकों की कुल संख्या 142 हो गई है। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए हाल ही में 10 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था।

खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस की कई टीमों ने संवेदनशील इलाकों में घर-घर जाकर जांच की है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेन्द्र चौधरी ने कहा, “इस अभियान के दौरान सरोजिनी नगर, किशनगढ़, सफदरजंग एन्क्लेव, वसंत कुंज, कापसहेड़ा, पालम गांव, दिल्ली छावनी और सागरपुर जैसे क्षेत्रों से 88 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान वे भारत में अपने प्रवास को उचित ठहराने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे। कई लोगों के पास बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज पाए गए। उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों ने अवैध रास्तों से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है। कुछ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर नदियों को पार किया, जबकि अन्य ने सीमा पर लगे तारों को काटकर घुसपैठ किया है। उनमें से अधिकांश कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे और दिहाड़ी मजदूर और घरेलू काम करते थे।

एक अभियान में पुलिस ने दिल्ली छावनी क्षेत्र से एक बांग्लादेशी दंपति और उनके दो नाबालिग बच्चों को पकड़ा. ये परिवार इस इलाके में पिछले 12 साल से अवैध रूप से रह रहा था।

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी की पहचान मोहम्मद असद अली (44), उनकी पत्नी नसीमा बेगम (40), बेटे मोहम्मद नईम खान (18) और बेटी आशा मोनी (13) के रूप में हुई है। इनमें से कोई भी वैध भारतीय नागरिकता के दस्तावेज नहीं दिखा सका।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बांग्लादेश के फारूक बाजार अजवातारी, फुलबारी कुरीग्राम के मूल निवासी होने की बात कबूल की है। परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के जरिए निर्वासन की प्रक्रिया शुरू है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो एक दशक से ज्यादा वक्त से अवैध रूप से भारत में अप्रवासियों की एंट्री करा रहा था।

पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह अवैध बांग्लादेशियों और उनके पांच भारतीय साथियों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का संचालन 55 वर्षीय चांद मिया करता था। वो चार साल की उम्र में भारत में घुस आया था। गिरोह ने पहचान के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट भी बनाए थे, ताकि अवैध अप्रवासी देश में स्थायी रूप से रह सकें और रोजगार प्राप्त कर सकें।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) रवि कुमार सिंह ने बताया कि चांद मियां द्वारा दी गई सूचना के आधार पर चेन्नई से 33 और अवैध अप्रवासियों को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया था कि नेटवर्क से जुड़े 100 से अधिक बांग्लादेशी नागरिक और एजेंट अब जांच के दायरे में हैं।

चांद मियां के आलावा गिरफ्तार किए गए अन्य बांग्लादेशी नागरिकों का नाम असलम (25), मोहम्मद अली हुसैन (28), मोहम्मद मिजान (25), रैडिश मोल्ला (24) और फातिमा अफ्रोस (32) हैं।

केरल में फंसा ब्रिटिश F-35 फाइटर जेट: 19 दिन बाद भी नहीं सुधरा, अब ‘टुकड़े-टुकड़े’ करके ले जाया जाएगा ब्रिटेन
CG High Court का बड़ा फैसला: औद्योगिक भांग की खेती पर रिसर्च की अनुमति मांगने वाली पुनर्विचार याचिका खारिज
भारत–नेपाल सीमा पर ‘Border Smuggling Network’ का खुलासा: सुपारी–हवाला से 30 हजार करोड़ का काला कारोबार
मरवाही जनपद में बड़ा घोटाला: सर्व शिक्षा अभियान के खाते से लाखों की हेराफेरी, सरकार के आदेशों की अनदेखी
PM Narendra Modi Birthday : 16 दिन, 1 मिशन! BJP का ‘सेवा पखवाड़ा’, हर बूथ तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Bhilai Breaking : देर रात युवक पर प्राणघातक हमला, शराब पीने से मना करने पर उपजा विवाद, धारदार हथियार से किया चेहरे पर वार, लहुलुहान युवक अस्पताल के ICU में भर्ती, घटना CCTV में कैद

16/09/2024
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

येशू-येशू वाले स्व घोषित पादरी बजिंदर को उम्रकैद, यौन उत्पीड़न केस में 7 साल बाद इंसाफ

01/04/2025
Photography Ban In Court
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

गुजरात से आया कोरबा, गर्लफ्रेंड से रेप कर 51 बार पेचकस से गोदा, अब उम्रकैद

12/09/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG News : मैडम तहसीलदार की दबंगई, आदिवासी किसान के टैक्टर के आगे अड़ाई कार फिर सैंडल से शुरू कर दिया पीटना, जानिए क्या है पूरा मामला

15/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?