CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केरल में फंसा ब्रिटिश F-35 फाइटर जेट: 19 दिन बाद भी नहीं सुधरा, अब ‘टुकड़े-टुकड़े’ करके ले जाया जाएगा ब्रिटेन

केरल में फंसा ब्रिटिश F-35 फाइटर जेट: 19 दिन बाद भी नहीं सुधरा, अब ‘टुकड़े-टुकड़े’ करके ले जाया जाएगा ब्रिटेन

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जुलाई केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35 फाइटर जेट ने 14 जून को इमरजेंसी लैंडिंग की थी और 19 दिन बाद भी इस विमान में आई खराबी को दूर नहीं किया जा सका है. अब सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि फाइटर जेट को टुकड़े-टुकड़े करके सैन्य कार्गो विमान के जरिए वापस ब्रिटेन ले जाया जाएगा.विमान को केरल में ठीक करने की कई कोशिशों के बावजूद, फिफ्थ जेनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट इंजीनियरिंग की खराबी के कारण अभी तक जमीन पर ही खड़ा है.

मामले से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि विमान को फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार करने की सभी कोशिशें अब तक फेल साबित हुई हैं. ऐसे में विमान को टुकड़ों में ले जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है.लगातार हो रही देरी के अलावा, यूनाइटेड किंगडम से कोई भी इंजीनियरिंग टीम अभी तक भारत नहीं पहुंची है. सूत्रों ने बताया कि मरम्मत के लिए तीस इंजीनियरों के एक ग्रुप के तिरुवनंतपुरम पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे.अब टुकड़ों में वापस जाएगा जेटविमान की वापसी के लिए कोई टाइमलाइन न होने के कारण, ब्रिटिश अधिकारी अब विमान को वापस लाने के लिए वैकल्पिक योजनाओं पर काम कर रहे हैं.

विमान को आंशिक रूप से तोड़ना यानी डिस्मेंटल करना मिलिट्री ट्रांसपोर्ट के नजरिए से विमान को वापस ले जाने के सबसे बेहतर ऑप्शन के रूप में उभरा है.रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन अब इस फाइटर जेट को C-17 ग्लोबमास्टर विमान में वापस ले जाने पर विचार कर रहा है, जो इस विमान के लिए अलग तरह का कदम होगा. विमान के कलपुर्जों को खोलकर उन्हें ग्लोबमास्टर के जरिए सुरक्षित वापस ले जाने की तैयारी चल रही है.एयरपोर्ट पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंगएचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा F-35B केरल के तट से 100 समुद्री मील दूर ऑपरेशन कर रहा था, जब खराब मौसम और फ्यूल की कमी के कारण विमान को इमरजेंसी हालात में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया

. भारतीय वायु सेना ने सुरक्षित लैंडिंग में मदद की और फ्यूल भरने और रसद भी पहुंचाई.हालांकि, जब लड़ाकू विमान अपने एयरक्राफ्ट कैरियर पर लौटने की तैयारी कर रहा था, तो टैकऑफ से पहले की जांच के दौरान हाइड्रोलिक फेलियर का पता चला. इस समस्या को गंभीर माना जाता है क्योंकि यह जेट की सुरक्षित रूप से उड़ान भरने और उतरने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है.

तीन टेक्निशियंस वाली एक छोटी रॉयल नेवी टीम ने खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन समस्या की जटिलता के कारण सफलता नहीं मिली.फाइटर जेट को CISF की सुरक्षा में एयरपोर्ट के बे-4 में पार्क किया गया है. शुरुआत में, रॉयल नेवी ने केरल में मॉनसून की बारिश के बावजूद, जेट को हैंगर में ले जाने के एअर इंडिया के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. बाद में, ब्रिटिश नौसेना ने जेट को हैंगर में ले जाने पर सहमति जताई.

Rape And Loot Case  : ‘पुलिस मुखबिर’ बनकर घर में घुसे बदमाश, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेटा भी बना शिकार
सोशल मीडिया से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टर माइंड सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
‘मैं गांव का आदमी हूं, मुझे अंग्रेजी नहीं आती’ छात्रा की इंग्लिश सुन शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान
महाराष्ट्र में शरद पवार को बड़ा झटका, जितेंद्र आव्हाड के करीबी और एनसीपी-SP के ये नेता शिवसेना में शामिल
ईद पर बरेली में सुरक्षा कड़ी : 1359 मस्जिदें, 170 ईदगाह और 2350 पुलिसकर्मी तैनात…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल
Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क…

Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस
Map Bantaankan  : धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस

रायगढ़ जिले में नक्शा बंटांकन (Map Bantaankan) कार्य…

Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख
Cloth Shop Fire : कपड़े की दुकान में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मंगलवार तड़के एक…

School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार
School Bus Accident : स्कूल बस ने ली 3 साल के मासूम की जान, चालक गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?