CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी पंचायत चुनाव 2026: सियासत की नेट प्रैक्टिस या असली मैच? 2027 इलेक्शन का सेमीफाइनल शुरू!

यूपी पंचायत चुनाव 2026: सियासत की नेट प्रैक्टिस या असली मैच? 2027 इलेक्शन का सेमीफाइनल शुरू!

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

28 मई 2025 :

UP Panchayat Election 2026: क्रिकेट गेम का एक नियम है हर खिलाड़ी को इंटरनेशनल मैच से पहले अपने आप को घरेलू पिच पर साबित करना होता है. यही नियम राजनीति में भी लागू होता है, अगर शीर्ष पर सत्ता चाहिए तो स्थानीय निकाय और पंचायत पर पहले कब्जा करना होगा. इसकी बानगी इन दिनों यूपी में अगले साल होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए देखने को मिल रही है. NDA और इंडिया गठबंधन दोनों में बराबर टेंशन नजर आ रही है, क्योंकि दोनों के ही सहयोगी दल अलग-अलग पंचायत चुनाव लड़ने का दावा ठोंक रहे हैं.

दरअसल उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की सम्भावना अगले साल की शुरुआत में होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि चुनाव आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसको लेकर राजनेतियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं. वजह साफ़ है विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले पंचायत चुनाव, जो वोटरों पर असर डाल सकते हैं बीजेपी से लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस तक, सभी दलों के रणनीतिकार इस ‘अप्रत्याशित’ टाइमिंग को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि इसे विधानसभा 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है.

राजनीतिक दलों की तैयारियां

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी और सपा ने अपनी रणनीति में बदलाव करना शुरू कर दिया है. बीजेपी जहां ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है, वहीं सपा अपने PDA फार्मूले और बसपा पुराने समीकरणों को साधने में जुट गई हैं. कांग्रेस भी अब गांवों में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए सक्रिय हो रही है, उसने हाल ही में अपने संगठन में बदलाव किए हैं और तेजी से पंचायत स्तर पर जुटी है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पंचायत चुनाव का माहौल विधानसभा चुनाव में वोटिंग पैटर्न को प्रभावित करेगा.

पंचायत चुनाव की टाइमिंग से क्यों बढ़ी टेंशन?

अगर बीते कई चुनावों के नतीजे देखें तो ऐसा मानना है कि पंचायत चुनाव का असर विधानसभा चुनाव पर पड़ना तय है. 2011, 2016 और 2021 के पंचायत चुनावों के बाद हुए विधानसभा चुनावों में यह साफ देखा गया था कि ग्रामीण वोटरों का मूड विधानसभा में भी झलकता है. इस बार भी अगर पंचायत चुनाव में किसी पार्टी को झटका लगा, तो उसका सीधा असर विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है.

बीजेपी का ग्रामीण वोटरों पर फोकस

बीजेपी ने पंचायत चुनाव को विधानसभा की रिहर्सल मानते हुए कमर कस ली है. ‘गांव चलो’ अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं. पार्टी को उम्मीद है कि पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन विधानसभा में भी उसकी राह आसान करेगा.

भाजपा के लिए चुनौती

बीजेपी सरकार में सहयोगी ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा और संजय निषाद की निषाद पार्टी ने टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि दोनों ही दलों पंचायत चुनाव में अलग-अलग लड़ने का ऐलान कर दिया है. अगर ये जीतते हैं आगे विधानसभा चुनावों में ज्यादा सीटों का दबाब बढ़ेगा. वहीँ सरकार में एक और सहयोगी रालोद ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. माना ये भी जा रहा है कि वेस्ट यूपी में भाजपा के लिए ज्यादा टेंशन नहीं है.

सपा-बसपा और कांग्रेस की रणनीति

जहाँ तक बात सपा-बसपा की है तो सपा और बसपा ने भी पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है. सपा जहां अपने पुराने वोट बैंक के साथ PDA फार्मूले से वोट साधने में जुटी है तो वहीं बसपा दलित वोटरों को एकजुट करने की कोशिश में है. कांग्रेस ने भी जिलाधाक्ष्यों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में पंचायत और ब्लॉक लेवल पर काम कर रही है.लेकिन उसे संगठनात्मक कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है.

2017 और 2022 का आंकड़ा

2017 और 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले हुए पंचायत चुनावों में बीजेपी ने ग्रामीण इलाकों में मजबूत प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उसे विधानसभा में भी मिला.जबकि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी.

बीजेपी थी आगे

यूपी में पिछले पंचायत चुनावों (2021) में बीजेपी ने 37% सीटें जीती थीं तो वहीँ सपा को 31% और बसपा को 18% सीटें मिली थीं. कांग्रेस महज 5% सीटों पर सिमट गई थी. लिहाजा इस बार भी ये अंदेशा जताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं.

दो मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, केमिकल बनाने का होता है काम, एक जिंदा जला, 5 लोगों को रेस्क्यू कर बिल्डिंग से बाहर निकाला गया
WTC 2025-27 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए टीम इंडिया का कब और किससे है मैच..?
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए CM हेमंत सोरेन, चौके-छक्के देख कह डाला कुछ ऐसा
ITM यूनिवर्सिटी में छात्रों में मारपीट, बस में हुए झगड़े का बदला लेने 4 छात्रों ने 2 को पीटा, हवाई फायरिंग भी की
Raipur Parking Fee Update: मल्टीलेवल पार्किंग पर खत्म हुई फ्री सुविधा, अब देना होगा शुल्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Raftaar का कहर 🛑 फुटपाथ पर 2 मजदूरों को कार ने कुचला, एक की मौत

19/09/2024
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

Raghopur Election Results: राघोपुर में कांटे की लड़ाई, छह राउंड बाद तेजस्वी यादव सिर्फ 585 वोट से आगे

14/11/2025
School Corporal Punishment
देश-दुनिया

School Corporal Punishment : पैर न छूने पर भड़की शिक्षिका, मासूम बच्चों पर टूटा कहर, गूंज उठी चीखें

16/09/2025
Wife Death Certificate Fraud
देश-दुनियाराज्य

Wife Death Certificate Fraud : ‘मेरी पत्नी मर चुकी है’… पति ने बनवा लिया डेथ सर्टिफिकेट, अब पुलिस से महिला ने कहा?

28/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?