सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर (Daler Mehndi Health) चर्चा में हैं। इस बीच उनके बेटे गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत को लेकर जानकारी दी है। उनके बयान से सिंगर के प्रशंसकों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें…DA Increase : दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान
बेटे गुरदीप ने क्या कहा Daler Mehndi Health
एक बातचीत के दौरान गुरदीप मेहंदी से पिता की तबीयत के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी एकदम फर्स्ट क्लास हैं, शानदार हैं और सुपरहिट हैं। उन्होंने पिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। हालांकि, गुरदीप ने कार्यक्रम में हुए विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की।
कार्यक्रम के बीच रोक दी गई थी प्रस्तुति
उत्तराखंड में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने बीच में रोक (Daler Mehndi Health) दिया था। इसके बाद सिंगर पर शराब के नशे में होने और फीस के हिसाब से ठीक से प्रस्तुति नहीं देने के आरोप लगे। लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक करने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे।
कई सितारों ने किया समर्थन
विवाद सामने आने के बाद मीका सिंह, कपिल शर्मा, पलाश सेन और सुदेश लहरी समेत कई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में आए। मीका सिंह ने बताया था कि कार्यक्रम वाले दिन उनके भाई की तबीयत ठीक नहीं थी।
फिलहाल, गुरदीप मेहंदी के बयान के बाद दलेर मेहंदी के प्रशंसकों को उनकी सेहत को लेकर राहत मिली है।
खबरें और भी हैं…Ganja Smuggling : स्कूटी से गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 3 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ जब्त


