CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » परिवार मना रहा था बेटा के CA बनने पर जश्न , उधर पिता की हो गई हत्या, जाने-माने बिजनेसमैन के मर्डर से हड़कंप

परिवार मना रहा था बेटा के CA बनने पर जश्न , उधर पिता की हो गई हत्या, जाने-माने बिजनेसमैन के मर्डर से हड़कंप

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। अपराधियों ने शहर के जाने-माने व्यवसायी की हत्या कर दी है। मृतक का नाम विनोद जाजोदिया है। झारखंड के गुमला से यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Contents
  • परिवार में मचा कोहराम
  • गर्दन, चेहरे और शरीर पर वार

गुमला के सिसई रोड पर विनोद जाजोदिया का प्रसिद्ध ‘जाजोदिया स्टोर’ है। सरेआम एक व्यवसायी की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे गुमला जिले में हड़कंप मचा दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिवार में मचा कोहराम

विनोद जाजोदिया की हत्या का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें तीन अपराधी दिख रहे हैं। एक अपराधी धारदार हथियार ‘भुजाली’ से हमला करता दिख रहा है, जबकि दो अन्य रेकी कर रहे हैं।

यह घटना तब हुई, जब जाजोदिया परिवार खुशियों का जश्न मना रहा था। दरअसल, रविवार को ही विनोद जाजोदिया के बेटे गोविंद जाजोदिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की परीक्षा पास की थी।

बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक मिली विनोद की हत्या की खबर ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।

गर्दन, चेहरे और शरीर पर वार

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम विनोद जाजोदिया अपने घर के सामने स्थित एक किराने की दुकान से ब्रेड खरीदकर लौट रहे थे। सड़क पार कर वे अपने घर की ओर जा ही रहे थे, तभी पीछे से आए एक अपराधी ने उन पर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अपराधी ने उनकी गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विनोद जाजोदिया को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया, लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

गुमला के व्यवसायी समुदाय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Caste Ban in UP : पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक जगहों पर जाति लिखने पर रोक, एससी-एसटी एक्ट में नाम के साथ जाति लिखने पर प्रतिबंध नहीं
Chhattisgarh Nursery School Rules पर हाईकोर्ट का सख्त संदेश: ‘गाइडलाइन नहीं, अब सख्त नियम चाहिए’
Cannabis Smuggler Arrest Raipur : तिल्दा-नेवरा में पुलिस की दबिश, मधु मिश्रा के घर से 36 लाख का गांजा, हथियार और नकद बरामद
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन का कहर, उधमपुर में पेट्रोल पंप मलबे में दबा
Motorola 5G : 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की बिक्री शुरू, पहली सेल में मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?