CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में लूट के आरोपी पिंटू की ब्रेन स्ट्रोक से मेकाहारा अस्पताल में मौत, मिर्गी भी थी, 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद भेजा गया था हास्पिटल

भिलाई में लूट के आरोपी पिंटू की ब्रेन स्ट्रोक से मेकाहारा अस्पताल में मौत, मिर्गी भी थी, 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद भेजा गया था हास्पिटल

By Newsdesk Admin
22/11/2024
Share

पुलिस एवं जिला प्रशासन पर मारपीट का लगाया गया आरोप निराधार, स्मृति नगर चौकी में परिजनों ने किया था हंगामा, होगी मजिस्ट्रियल जांच

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। भिलाई के फरीद नगर डेरा बस्ती निवासी लूट के आरोपी पिंटू नेताम की ब्रेन स्ट्रोक बाद मौत हो गई है। पूर्व से वह मिर्गी का मरीज भी था। सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस अभिरक्षा में मारपीट किए जाने की भ्रामक खबर जान बूझकर फैलाया जा रहा था और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब करने के प्रयास में कुछ लोगों ने स्मृति नगर चौकी के सामने हंगामा किया था। उनका आरोप पूर्णत: भ्रामक बेबुनियाद और निराधार है। लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी पिंटू नेताम 28 दिनों तक केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध रहा है। विचाराधीन बंदी की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जाँच विधि अनुरूप की जाएगी।

भिलाई निर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1104/2024 धारा 115(2), 309(4), 3(5) बीएनएस (लूट) के प्रकरण में फरीद नगर डेरा बस्ती निवासी आरोपी पिंटू नेताम को 18 अक्टूबर 2024 को अन्य दो आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। आरोपी पिंटू नेताम 18 अक्टूबर से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था।अरोपी को पिंटू नेताम को पूर्व से मिर्गी के झटके आने की शिकायत थी। केंद्रीय जेल में निरुद्ध रहने के दौरान गिरफ्तारी के लगभग 28 दिन बाद 15 नवंबर को अचानक उसका ब्लड प्रेशर लो होने के कारण उपचार हेतु जिला अस्पताल दुर्ग एडमिट किया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद उसे 2 दिन बाद 17 नवंबर को वापस केंद्रीय जेल दुर्ग वापस भेज दिया गया। पुनः 18 नवंबर को उसका ब्लड प्रेशर लो होने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन द्वारा उपचार हेतु मेकहारा अस्पताल रायपुर एडमिट कराया गया था। जहाँ डॉक्टर द्वारा ब्रेन स्ट्रोक के कारण उसका ब्लड प्रेशर लो होना एवं ब्रेन में ऑक्सीजन सप्लाई कम होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान 21 नवंबर 2024 को उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस कार्यवाही या जेल में अभिरक्षा के दौरान उसके साथ किसी भी प्रकार का मारपीट या उत्पीड़न जैसी कोई घटना नहीं हुई है। कतिपय तत्वों द्वारा मृतक पिंटू नेताम के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का भ्रामक खबर जान बूझकर फैलाया जा रहा था और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब करने का प्रयास किया जा रहा था। स्मृति नगर चौकी घेराव कर इसी तरह पूर्णत: भ्रामक बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाते हुए कतिपय लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास भी किया था। विचाराधीन बंदी की मृत्यु की मजिस्ट्रियल जाँच विधि अनुरूप की जाएगी।

Super Specialty Hospital : बस्तर में शुरू हुई बड़ी स्वास्थ्य सुविधा, अब गंभीर मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दूर
भिलाई में तेज रफ्तार बोलेरो ने व्यक्ति को कुचला:5 फीट हवा में उछलकर 3 बार पलटी गाड़ी; नशे में था आरोपी ड्राइवर
Bilaspur False NDPS Case : बेटियों का आरोप, पिता ने मां को झूठे NDPS केस में फंसाया
IAS Transfer : एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
भारत ने एक साल में निकाला 1 अरब टन के पार ‘काला सोना’, पीएम मोदी बोले- ‘गर्व का क्षण’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?