CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nalanda Police Raid: नालंदा में पूर्व जेडीयू नेताओं के ठिकानों पर पुलिस का छापा, अवैध हथियार मिलने की आशंका

Nalanda Police Raid: नालंदा में पूर्व जेडीयू नेताओं के ठिकानों पर पुलिस का छापा, अवैध हथियार मिलने की आशंका

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

नालंदा , 28 मई 2025 :

Nalanda News: नालंदा में बुधवार को पुलिस की बड़ी कार्रवाई की हुई, जिसके तहत भू-माफिया और पूर्व जेडीयू नेता बाबर मल्लिक एवं उनके भाई पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और वर्तमान जेडीयू नेता अकबर मल्लिक के ठिकानों पर छापेमारी की गई है, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई ने जिले में खलबली मचा दी है. दोनों भाइयों पर संगठित आपराधिक गिरोह चलाने अवैध हथियार रखने और गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं.

अवैध हथियारों की बरामदगी की संभावना

बिहार थाना इलाके के बैगनाबाद में चल रही इस छापेमारी की कार्रवाई सुबह से शुरू होकर अभी तक चल रही है. सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी की संभावना है. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक के अलावा सदर डीएसपी, लहेरी, सोहसराय और बिहार थाना के थानाध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

एसपी भारत सोनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बाबर मल्लिक और अकबर मल्लिक के ठिकानों पर अवैध हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा गया है. इसी के आधार पर विशेष पुलिस टीम गठित कर एक साथ दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई है. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि छापेमारी में क्या-क्या जब्त हुआ है और आगे कौन-कौन इस कार्रवाई की जद में आ सकते हैं.

एसपी भारत सोनी ने मीडिया से बातचीत में बताया हमें कुछ दिनों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि बाबर मल्लिक और उनके भाई अकबर मल्लिक अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त हैं, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, इस गिरोह से जुड़े सभी संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

अकबर मल्लिक पूर्व में काट चुके हैं जेल

बताते चलें कि अकबर मल्लिक पूर्व में ठगी, दंगा और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में जेल की सजा काट चुका है. इन आरोपों के चलते उन्हें जेडीयू से निष्कासित भी कर दिया गया था, हालांकि बाबर मल्लिक अभी भी जेडीयू के सक्रिय सदस्य हैं, हालांकि पार्टी में उनका कोई पद नहीं है.

जेडीयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय देव ने बयान जारी करते हुए कहा कि बाबर मल्लिक पार्टी के किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन वे सक्रिय सदस्य जरूर हैं. अकबर मल्लिक को पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वह कानून से नहीं बच सकता है.

Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास
कमाल की किस्मत : कर्नाटक के स्कूटर मैकेनिक की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 25 करोड़ रुपए, 15 साल से खरीद रहा था लॉटरी की टिकट
इंदौर के लिए अच्‍छी खबर: दो नए प्लेटफार्म हो रहे तैयार, अधिकांश ट्रेनें लक्ष्‍मीबाई स्‍टेशन से चलेंगी
भाभी को मायके छोड़ने गया था, भैया के सास-ससुर ने उसी से करवा दी शादी, पति के पीठ के पीछे कैसे हो गया ये खेल?
2025 के बिहार चुनाव में सबक सिखाएंगे शिक्षक अभ्यर्थी? लाठीचार्ज के बाद फूटा गुस्सा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

Police Anti Drug Bike Rally
Police Anti Drug Bike Rally : नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकली छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बाइक रैली, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Police Anti Drug Bike Rally : छत्तीसगढ़ और…

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?