CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hapur Encounter: हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Hapur Encounter: हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

29 मई 2025 :

Hapur Naveen Enecounter: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार को मार गिराया है. एसटीएफ टीम और दिल्ली स्पेशल सेल की ये मुठभेड़ बुधवार की देर रात्रि को हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार इलाके में स्थित जंगल में हुई. यहां नवीन कुमार एक और अन्य बदमाश के साथ बाइक पर सवार था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और शार्प शूटर नवीन कुमार का पीछा करती हुई हापुड़ पहुंच गई. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नवीन हापुड़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसके चलते एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाइक पर सवार नवीन और उसके साथी को नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में स्थित जंगल में घेर लिया.

नवीन से शुरू की फायरिंग

एसटीएफ को देखते ही बदमाश नवीन ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग में एक गोली एसटीएफ के सिपाही अंकुर के लगी, जबकि दूसरी गोली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दारोगा बिजेन्द्र सिंह के लगी. मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एसटीएफ की गोली लगने से नवीन कुमार घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया. गोली लगने से घायल नवीन कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि मृतक नवीन कुमार लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था. शार्प शूटर होने के चलते वो नजदीकी गैंग मेंबर हाशिम बाबा के साथ अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था. नवीन थाना फर्श बाजार दिल्ली में हत्या और मकोका के केस में वांछित था. उस पर दिल्ली और यूपी में हत्या के 4, अपहरण के 2, मकोका के 2 और गैंगस्टर के अलावा हत्या का प्रयास, डकैती और सहित करीब 20 मुकद्दमे दर्ज हैं. दिल्ली के दो केसों में नवीन को सजा भी हो चुकी थी.

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए एसटीएफ के जवान अंकुर और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दारोगा बिजेन्द्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एएसपी एसटीएफ ने बताया कि नवीन कुमार के पास से टीम को एक पिस्टल और एक बाइक भी बरामद हुई है. फरार अभियुक्त की तलाश में एसटीएफ और पुलिस के द्वारा कॉबिंग की जा रही है.

गरीबों की जमीन अपने नाम लिखवा ली…’, बिहार के काराकाट से लालू फैमिली पर पीएम मोदी का वार
Housing and Development Board : सिर्फ इतने में 1 BHK फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, साथ में 15% की अतिरिक्त छूट, Vजानें पूरी डिटेल
Digi Locker Migration: एमपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बढ़ा विवाद, छात्रों पर बढ़ते दबाव ने चिंता बढ़ाई
Bharat Tiwari Encounter : छत पर हथियार लेकर चढ़ा युवक, फिर चली गोलियां… अब कार्रवाई पर क्यों उठ रहे हैं सवाल
Ali Khamenei Sons Alive : खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, तस्वीर आई सामने, पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court's new initiative)
Supreme Court’s new initiative : सबसे पुराने 800 मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बनीं चार विशेष पीठें

Supreme Court's new initiative

Korba Well Accident
Korba Well Accident : नशे में पानी निकालते गहरे कुएं में गिरा युवक, गई जान

Korba Well Accident 

Chhattisgarh HPV Campaign
Chhattisgarh HPV Campaign : कैंसर मुक्त भविष्य की ओर बड़ा कदम, विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

Chhattisgarh HPV Campaign

Chhattisgarh Government Scheme
Chhattisgarh Government Scheme : महिलाओं के नाम पर बढ़ी संपत्ति खरीदने की होड़, पंजीयन शुल्क में छूट का असर

Chhattisgarh Government Scheme

Dhamtari New SP
Dhamtari New SP : IPS भावना पांडेय ने संभाली एसपी की कमान

Dhamtari New SP

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?