CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एलन मस्क के पिता एरोल आएंगे अयोध्या, करेंगे राम लला के दर्शन, जून में होगा दौरा

एलन मस्क के पिता एरोल आएंगे अयोध्या, करेंगे राम लला के दर्शन, जून में होगा दौरा

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

29 मई 2025 :

Ayodhya News: अरबपति कारोबारी एलन मस्क के पिता एरोल मस्क जून में अपने भारत दौरे के दौरान अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करेंगे. उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह घरेलू कंपनी सर्वोटेक के वैश्विक सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं. एरोल ने अपनी भारत यात्रा के दौरान व्यापार से जुड़ी विभिन्न बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम बनाया है.

उनका पांच दिवसीय भारत यात्रा एक जून से शुरू होकर छह जून तक चलेगी, जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे.

इस घटनाक्रम से अवगत लोगों ने कहा, ”(एरोल) मस्क के दौरे में ऐसे कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका मकसद भारत को हरित प्रौद्योगिकियों और ईवी चार्जिंग अवसंरचना निर्यात में वैश्विक अगुवा बनने के रणनीतिक प्रयास को बढ़ावा देना है.’

सूत्रों के अनुसार, ‘एक जून को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने वाले मस्क दो जून को कंपनी के एक कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, निवेशकों, व्यापारिक नेताओं और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ नौकरशाहों से मिलेंगे.’

हरियाणा भी जाएंगे एरोल

उन्होंने बताया कि मस्क की यात्रा में हरियाणा के सफियाबाद में सर्वोटेक की सौर और ईवी चार्जर विनिर्माण इकाई का दौरा भी शामिल है, जहां राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

सूत्रों ने कहा, ‘मस्क श्री राम लला से आशीर्वाद लेने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या भी जाएंगे, जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है.’

सर्वोटेक पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थिरता और हरित पर्यावरण पर जोर देने के लिए एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करेगा, जिसमें मस्क भी शामिल होंगे. इसके बाद वह छह जून को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे.

उत्तर प्रदेश में तूफानी कहर, अलग-अलग जिलों में कुल 49 की मौत, कई जगह भारी नुकसान
बदला पूरा हुआ…’ अंधेरी गली में 8 बदमाशों ने मारे 14 चाकू….
कौशाम्बी: मिट्टी में दब गई खुशी, घर को नया करने की थी तैयारी… 5 की मौत; तीन की हालत गंभीर
नोएडा में रिश्तों का खून: ननदोई ने पिस्टल सटाकर किया रेप, अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल!
Half Way Home Mental Rehabilitation: कमिश्नर ने कोनी स्थित केंद्र का किया निरीक्षण, 795 मानसिक रोगियों का हुआ सफल पुनर्वास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawardha BJP Office Inauguration : चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, डॉ. रमन सिंह बोले- पद नहीं, संगठन को दें प्राथमिकता

Kawardha BJP Office Inauguration

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

India New Zealand FTA : चार दशक बाद नई शुरुआत की ओर बढ़े भारत और न्यूजीलैंड, व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और न्यूजीलैंड के…

Road Accident : गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर ने परिवार की खुशियां छीन लीं

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। जांजगीर चांपा जिले में…

CM Vishnu Deo Jashpur Visit
Coal Levy Case : रामगोपाल अग्रवाल पर EOW का शिकंजा, CM साय बोले—’अपराधी कब तक छिपेगा?’

Chhattisgarh Coal Levy Scam

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?