CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहराकापा में आबकारी विभाग की टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. यह घटना 16 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गांव पहुंची थी.

जानकारी के अनुसार, आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम अधिकृत वाहन से ग्राम लोहराकापा पहुंची और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी. इस दौरान धनसिंह पात्रे के घर की तलाशी ली गई, जहां प्लास्टिक बोतलों में रखी अवैध शराब बरामद हुई, जिसे फेंक दिया गया. इसके बाद टीम अन्य स्थानों की जांच कर रही थी, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. शिकायत में बताया गया कि अभिषेक पात्रे, अमर पात्रे और दुलोरिन ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा खुद को आर्मी में कार्यरत बताकर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आरक्षक जयेंद्र नांदगौरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उनके बाएं हाथ के अंगूठे और उंगली में चोट आई.

घटना के दौरान आरोपियों ने आरक्षक की वर्दी पकड़कर खींची, जिससे वर्दी के बटन टूट गए और कपड़े भी फट गए. इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई. स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक और नगर सैनिक ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया.

पीड़ित आरक्षक द्वारा घटना की लिखित शिकायत थाना जरहागांव में दर्ज कराई गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना से क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

सास को कमरे में बंद कर फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, बहू का कारनामा देख पूरा परिवार हैरान
रायगढ़ में मंदिर गिराने पर बवाल: हिंदू संगठन ने चर्च का क्रॉस तोड़ा, भगवा झंडा लगाया, पुलिस से झूमाझटकी..
छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से दुष्कर्म, 90% मामलों में जान-पहचान वाले आरोपी
Police Mitan Conference : सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, राजधानी में उठी एक पहल जिसने सबका ध्यान खींच लिया
UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने रचा इतिहास, रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक के साथ बढ़ाया प्रदेश का मान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर

Bhilai Road Accident : सूचना मिलते ही भिलाई…

Durg Police Fingerprint Biometric Records
Durg Police Fingerprint Biometric Records : दुर्ग में बदमाशों के फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड तैयार, संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

Durg Police Fingerprint Biometric Records :पुलिस को उम्मीद…

Asian Para Games Gold Medal
Asian Para Games Gold Medal : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना

Asian Para Games Gold Medal : आज दीप्ति…

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम
JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?