CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नाइटी गैंग का सूने घर में धावा:बिलासपुर में लोहे की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार; अब-तक 6 वारदात

नाइटी गैंग का सूने घर में धावा:बिलासपुर में लोहे की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, लाखों के सोने-चांदी के जेवर पार; अब-तक 6 वारदात

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई |

बिलासपुर में नाइटी-गाउन पहन कर चोरी करने वाले गैंग ने फिर 8 लाख की चोरी की है। देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रेलवे कर्मचारियों के 3 सूने मकानों से जेवर-नगदी ले उड़े। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें 5 आरोपी नजर आ रहे है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

चोर घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर, लोहे की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे थे। बता दें कि इससे पहले 22 मई को 2 सूने मकानों को नाइटी गैंग ने निशाना बनाया था वहीं, 26 मई को एक सराफा दुकान में चोरी की थी। पुलिस सभी वारदातों को जोड़कर फिलहाल जांच कर रही है। अब तक कुल 6 वारदात सामने आई है।

आंध्रप्रदेश गया था परिवार

देवरी खुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी के.निखिलेश कुमार रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग में एसजीटीएम के पद पर पदस्थ हैं। 22 मई को वे शाम साढ़े 5 बजे घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ आंध्रप्रदेश गए थे। लगातार वे मोबाइल से घर में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक कर रहे थे। इसी बीच उन्हें घर का ताला खुला दिखा।

दरवाजे की कुंडी तोड़ी, लोहे का ग्रिल उखाड़ा

जिसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बुधवार को लौटने के बाद देखा कि घर के सामने का मुख्य दरवाजे का ताला, कुंडा और ग्रिल उखाड़ कर चोर घर में घुसे। घर के बेडरूम, किचन, हॉल में रखे सामान बिखरे थे। अलमारी में रखा कैश और जेवर तक गायब थे।

उनके पड़ोसी एसके भट्टाचार्य और माइकल मिंज के घर भी चोर ताला तोड़कर जेवर और कैश चोरी कर ले गए। सूचना पर तोरवा पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पहुंची। लेकिन, जांच में उन्हें चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

सोने के सिक्के, धागा चांदी का गिलास ले गए चोर

के. निखिलेश कुमार के घर से चोर सोने का 1 हार (नेकलेस), दो सोने का कंगन, सोने की दो चूडी, दो अंगूठी, चेन, सोने का लॉकेट, कान के 6 जोड़ी इयरिंग, सोने का दो मंगलसूत्र, सोने का धागा, एक सोने का सिक्का, 10 तोले का पायल चांदी का और 20 हजार कैश ले गए।

मोहल्ले के एसके भट्टाचार्य के घर से 25 हजार कैश चांदी का पायल, चांदी का कड़ा, 3 सोने की अंगूठी, चांदी का सिंदूर दान और अन्य जेवर ले गए। पड़ोसी माइकल ‍मिंज के घर से चांदी का गिलास समेत कुल चार लाख से अधिक माल चोर ले गए।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लेकिन, अब तक कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। पुलिस सरकंडा में सप्ताह भर पहले हुई सिलसिलेवार चोरियों में शामिल गिरोह के इस घटना में शामिल होने की आशंका जता रही है। दोनों थाना क्षेत्रों में दो सिलसिलेवार चोरी के बाद पुलिस परेशान है। दोनों थानों की टीम जांच में जुटी है।

22 मई को 2 मकान में चोरी

22 मई को मोपका क्षेत्र के गणेश वेली और महावीर सिटी के दो सूने मकानों में चोरी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में 4 से 5 नकाबपोश पीठ में बैग रखकर जाते नजर आ रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि उसी रात में नकाबपोशों द्वारा देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के तीन सूने मकानों में चोरी की होगी।

26 मई को ज्वेलरी शॉप में चोरी

26 मई की रात मस्तूरी जयरामनगर सराफा दुकान में चोरी की वारदात हुई। वहां भी सीसीटीवी फुटेज में 4 से 5 लोग गाउन पहने चेहरे पर मुखौटा लगाए नजर आए थे। संभावना जताई जा रही है एक ही गिरोह द्वारा सभी जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Mobile Snatching : राजधानी में सुबह की सैर के दौरान बड़ी वारदात, पूर्व विस अध्यक्ष का मोबाइल झपटकर भागे बदमाश
Sand Smuggling : अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, पलटते ही गई युवक की जान, दो की हालत गंभीर
Abujhmad Ground Visit: अबूझमाड़ के अंदरूनी गांवों तक बाइक से पहुंचीं कलेक्टर नम्रता जैन, प्रशासन पहली बार आमने-सामने
Narayanpur Development Projects: वनांचल में 3.46 करोड़ की सौगात, केदार कश्यप ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हाई कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?