CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य:जिन जिलों में ठेका श्रमिक ज्यादा वहां लागू

छत्तीसगढ़ में काम करने वाले मजदूरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य:जिन जिलों में ठेका श्रमिक ज्यादा वहां लागू

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई |

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अवैध अप्रवासी मामले के बाद अब लेबर्स वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अभी यह नया नियम दुर्ग भिलाई से शुरू हो रहा है। निर्माण से लेकर कारखानों तक जो भी ठेकेदार अपनी ओर से ठेका श्रमिक उपलब्ध करवा रहे हैं उन्हें अपने श्रमिकों का वेरिफिकेशन कराना होगा।

दुर्ग SP विजय अग्रवाल ने ये साफ कर दिया है कि लेबर क्राइसिस में जो ठेकेदार बाहर के लेबर को काम पर लगा रहे हैं, उनके लिए यह अनिवार्य होगा। जिन जिलों में ठेका श्रमिक ज्यादा है वहां अभी इसे लागू किया जा रहा है। बाद में पूरे प्रदेश में यह लागू होगा।

रायपुर में पकड़े गए थे बांग्लादेशी

हाल ही में रायपुर में बांग्लादेश से आकर कबाड़ी का काम कर रहे युवक पकड़ाए थे। वहीं, भिलाई में बांग्लादेशी युवक नाम बदलकर इंडस्ट्री में काम कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा था। ऐसे ही रायगढ़ जिले में भी दूसरे राज्यों से आए अप्रवासी यहां रोजी मजदूरी करते पाए गए। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने इस प्रकार के अवैध अप्रवासियों की सूचना देने के लिए एसटीएफ के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं। इस नंबर 9827166418, 9479241784 में जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

दस्तावेजों में पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

इसे लेकर दुर्ग SP विजय अग्रवाल ने 28 मई को बैठक ली। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में ठेका श्रमिकों के संबंध में जानकारी, गेट पास बनाने की प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट्स में पुलिस वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया गया।

इसके साथ ही अवैध अप्रवासियों के ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी साझा करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, बाहरी लोगों की गतिविधियों की जानकारी संबंधित थाना को तुरंत सूचना देने की भी बात कही गई।

रायपुर में भी कई घुसपैठिये मिले

2 महीने पहले छत्तीसगढ़ ATS ने रायपुर के तीन बांग्लादेशी भाइयों को पकड़ा था। आरोपियों ने फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड के सहारे अपना फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाया था। वे यहां कबाड़ी का काम कर रहे थे।

भिलाई में नाम बदलकर रह रहे थे दंपती

13 दिन पहले दुर्ग पुलिस की STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया था। भिलाई में पत्नी घरेलू काम करती थी और पति इंडस्ट्रीज में काम करता था। दोनों ने पासपोर्ट और वीजा के आधार पर भारत में प्रवेश किया। इस दौरान वीजा की डेट समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी दोनों यहां अवैध तरीके से रह रहे थे।

रायगढ़ में पश्चिम बंगाल के रहने वाले कई मिले

रायगढ़ जिले में काफी संख्या में लोग यहां पश्चिम बंगाल से आकर रह रहे हैं। जांच में धरमजयगढ़ में 12 संदिग्ध मिले थे। जिन पर माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। वहीं, लॉन्ग टर्म वीजा के साथ 7 लोग निवासरत हैं। जिसमें 2 पाकिस्तानी भाई-बहन के साथ ही 5 बांग्लादेशी हैं, जो लंबे समय से यहां लॉन्ग टर्म वीजा के साथ रह रहे हैं।

Ayushman Bharat Pending Payment : लंबित भुगतान से आयुष्मान योजना पर संकट, एएचपीआई छत्तीसगढ़ ने उठाया मुद्दा
Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक
Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन
National Herald Case Protest Durg: BJP कार्यालय घेराव से पहले कांग्रेस भवन में चोरी, माइक सेट गायब
School Crime News Chhattisgarh : सूरजपुर में शिक्षा का मंदिर शर्मसार, शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों का दावा— ‘अन्य लड़कियों को भी बनाता था निशाना’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?