CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Menstrual Hygiene Day : छत्तीसगढ़ में टूटी चुप्पी, खुले मंच पर उठी स्वच्छता और सशक्तिकरण की आवाज़”

Menstrual Hygiene Day : छत्तीसगढ़ में टूटी चुप्पी, खुले मंच पर उठी स्वच्छता और सशक्तिकरण की आवाज़”

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share
Menstrual Hygiene Day
Menstrual Hygiene Day

सीजी भास्कर, 30 मई : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर एक अतिआवश्यक सामाजिक विषय पर सकारात्मक पहल की गई। माहवारी स्वच्छता से संबंधित इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक वर्जनाओं को चुनौती दी गई, बल्कि माहवारी के दौरान स्वच्छता, आत्मसम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई।

हर बुधवार को आयोजित होने वाले नियमित हेल्थ मेलों की श्रृंखला में इस बार माहवारी स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day) को विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “ब्रेकिंग टैबू एंड रेजिंग अवेयरनेस अबाउट द इंपॉर्टेंस ऑफ गुड मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट” विषय पर केंद्रित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

माहवारी पर खुली चर्चा और जागरूकता की पहल (Menstrual Hygiene Day)
इस विशेष दिवस पर स्वास्थ्य एवं वेलनेस एम्बेस्डर, शिक्षकों, पीयर एजुकेटर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से माहवारी स्वच्छता पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इनमें रैली, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएँ प्रमुख रूप से शामिल थी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन आयोजनों में किशोरियों, महिलाओं तथा अभिभावकों को माहवारी से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय बताते हुए निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन और आयरन की गोली भी वितरित की गई।

माहवारी कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि यह एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, जो नारी के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण की प्रतीक है। इसके बारे में खुलकर बात करना ही मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में पहला कदम है।

प्रदेश में आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों (Menstrual Hygiene Day) ने यह संदेश दिया कि जब तक माहवारी से जुड़ी चुप्पी और झिझक टूटेगी, तब महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य की कल्पना अधूरी नहीं रहेगी। इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि समाज अब इस विषय पर खुलकर चर्चा करने के लिए तैयार हो रहा है – और यह बदलाव, सशक्तिकरण की ओर एक मजबूत कदम है।

कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम का वायरल वीडियो: सुरक्षा कर्मियों से नाराजगी, धक्का-मुक्की पर फटकार
बिलासपुर के एक स्कूल में 11 टीचर की पोस्टिंग:युक्तियुक्तकरण में अफसरों की मनमानी, शिक्षक साझा मंच बोला- गड़बड़ी करने वाले BEO पर हो कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बड़ा सड़क हादसा: इंदौर से पुरी जा रहे छह युवकों की मौत, ड्राइवर सुरक्षित
Bilaspur High Tension Wire Accident : करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत
लखमा के करीबी ओझा से 8 घंटे पूछताछ, अफसरों ने 10 घंटे दफ्तर में रखा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Absence Controversy
BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नंदिनी अहिवारा नगर…

Fake Caste Certificate Complaint
Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : सूरजपुर जिले के…

Gaurav Path Road Takhatpur
Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

सीजी भास्कर, 21 जुलाई :  तखतपुर नगर पालिका…

CMO Crisis
CMO Crisis : तीन निकाय, एक CMO, पूर्णकालिक अधिकारी की मांग तेज

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की…

NEET Paper Leak Protest
NEET Paper Leak Protest : चित्रकोट जलप्रपात परिसर में छात्रों का सांकेतिक भूख हड़ताल

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?