CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैरिज ब्यूरो चलाने वाली ने पति से करवाई शादी:11 महीने युवती के साथ रहा, उसी के पैसों से कार खरीदी, 7 लाख वसूले,दोनों फरार..

मैरिज ब्यूरो चलाने वाली ने पति से करवाई शादी:11 महीने युवती के साथ रहा, उसी के पैसों से कार खरीदी, 7 लाख वसूले,दोनों फरार..

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई |छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने एक युवती को अपने ही पति की प्रोफाइल भेजी। युवती को रिश्ता पसंद आने पर उसने अपने पति को दूल्हा बनाकर उसकी शादी भी करा दी। जिसके बाद पति ने युवती से करीब साल भर तक न केवल शारीरिक संबंध बनाए। बल्कि, उससे अलग-अलग बहाने से 7 लाख रुपए वसूल लिए।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

शिवरीनारायण की रहने वाली है युवती

मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि जुलाई 2024 में अमेरी में रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए अपना प्रोफाइल दिया था।

महिला ने युवती को पति की प्रोफाइल भेजी

शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के प्रोफाइल भेजे। लेकिन, दमयंती को कोई लड़का पसंद नहीं आया। जिसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। युवती को उसका प्रोफाइल पसंद आ गया और शादी करने के लिए राजी हो गई।

गिरौदपुरी धाम में महिला ने कराई शादी

महिला ने गिरौधपुरी में अपने पति और युवती की शादी करा दी। शादी के बाद संजय दमयंती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक अपने परिवार के साथ रखा और फिर दोनों बिलासपुर लौटकर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहीं एक ब्यूटी पार्लर खोल ली।

युवती के पैसों से खरीदी थी कार

इस दौरान संजय ने परिजन की तबीयत खराब होने और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपए ले लिए। फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गया। कार भी दमयंती के ही पैसों से खरीदी गई थी। संजय और उसकी पत्नी कार लेकर भागने वाले थे। लेकिन, पकड़े जाने के डर से कार को वहीं छोड़ दी।

संजय के गायब होने पर खुला राज

युवती ने पुलिस को बताया कि जब संजय गायब हो गया, तब उसने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसे पता चला कि मैरिज ब्यूरो चलाने वाली चित्रा उसकी पहली पत्नी है। चित्रा ने उसे धोखे में रखकर शादीशुदा संजय से उसकी शादी कराई थी। मामला सामने आने पर उसने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

चित्रा और संजय की हुई थी लव मैरिज

पुलिस की जांच में पता चला कि चित्रा मुंगेली जिले के जरहागांव के हथनीकला गांव की रहने वाली है। वह अमेरी में मैरिज ब्यूरो चला रही थी। संजय और चित्रा की खुद लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति की दूसरी शादी कराने के बाद चित्रा खुद उसे लेने हरियाणा तक गई थी। फिलहाल, दोनों पति-पत्नी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Korba Well Accident : नशे में पानी निकालते गहरे कुएं में गिरा युवक, गई जान
BCCI Selection Committee : अजीत अगरकर समेत इनकी होगी छुट्टी, चयनकर्ताओं के लिए मंगाए आवेदन
रायपुर में कोयला कारोबारी दफ्तर के सामने फायरिंग कर भागे बाईक सवार 🛑 पुलिस मौके पर, किसी के हताहत होने से किया इंकार 🛑 चारों तरफ नाकाबंदी जारी
सभासद के पति और एक टीचर की ब्लैकमेलिंग-धमकी से टूटा पति, खा लिया जहर
Religious Conversion Case Rajnandgaon: धर्मांतरण नेटवर्क का आरोपी गिरफ्तार, अवैध आश्रम और विदेशी फंडिंग की जांच तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Violence Case
Balodabazar Violence Case : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत, बलौदाबाजार हिंसा मामले में मिली जमानत

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : बलौदाबाजार हिंसा मामले…

SIA Investigation
SIA Investigation : धमतरी के एटीएम से निकले 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी डेबिट कार्ड से 3200 ट्रांजैक्शन के बाद जांच तेज

छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग की जांच के…

Raigarh SP Office Drama 
Raigarh SP Office Drama  :  SP दफ्तर के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, युवक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : रायगढ़ में शुक्रवार…

Agnimitra Paul
Agnimitra Paul : अभिषेक बनर्जी को लेकर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा हमला, शेर वाले बयान पर दिया तीखा जवाब

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। पश्चिम बंगाल की राजनीति…

Vaishali Nagar Anganwadi News : विधानसभा में रिकेश सेन ने उठाया आंगनबाड़ी भवनों का मुद्दा, सरकार ने बताई मौजूदा स्थिति
Vaishali Nagar Anganwadi News : विधानसभा में रिकेश सेन ने उठाया आंगनबाड़ी भवनों का मुद्दा, सरकार ने बताई मौजूदा स्थिति

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?