CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमला: CRPF जवान मोतीराम की गद्दारी पर एक और खुलासा, कोलकाता की दुकान से भेजे गए थे पैसे

पहलगाम हमला: CRPF जवान मोतीराम की गद्दारी पर एक और खुलासा, कोलकाता की दुकान से भेजे गए थे पैसे

By Newsdesk Admin
03/06/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जून: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया था. आरोपी मोती राम जाट की जासूसी गतिविधियों में लागातार शामिल होने को लेकर लगातार खुलासे भी हो रहे हैं. अब खबर आ रही है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकवाद के लिए कोलकाता को अपने वित्तीय लेन-देन केंद्र के रूप में बना रखा है.

एनआईए को जांच के दौरान यह पता चला है कि कोलकाता देश के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जहां पैसे का लेन-देन अधिक आसान और सुगम तरीके से हो सकता है, जो स्लीपर सेल के गुर्गों की मदद भी करता है. सीआरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मोती राम जाट और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के बीच वित्तीय संबंधों की जांच कर रही एनआईए ने शहर में उन कुछ जगहों की पहचान भी की है, जहां से कथित तौर पर उसके खाते में वित्तीय लेन-देन किए गए थे.

पहलगाम हमले से पहले भी हुआ लेन-देन
केंद्रीय एजेंसी को यह संदेह भी है कि जासूसी के लिए पाकिस्तान से धन भेजा गया था. मोती राम को कुछ दिन पहले जासूसी के आरोप में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था. एनआईए के अधिकारियों ने शनिवार को मोमिनपुर में एक दुकान पर रेड डाली. एक अधिकारी ने बताया कि दुकान से मोती राम को कथित तौर पर कई लेन-देन किए गए थे, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले से ठीक पहले भी एक लेन-देन शामिल है.

एजेंसी ने कल सोमवार को दुकान के मालिक को तलब किया. 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. हालांकि जांच एजेंसियां ​​अभी तक इस आतंकी हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

लेन-देन के स्रोत का पता लगा रही एजेंसी
एक अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि ASI मोती राम राष्ट्रीय महत्व की अहम जानकारी साझा करने में शामिल हो सकता है, और इसकी वजह से आतंकवादियों को आतंकी हमले करने के लिए प्लान बनाने में मदद मिली हो. जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने मोमिनपुर की दुकान से सीसीटीवी के कई फुटेज हासिल किए हैं. दुकान में आने-जाने वालों की जांच के लिए फुटेज की पड़ताल का जा रही है.

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार सीआरपीएफ के एएसआई मोती राम के खाते में उस दुकान से कई संदिग्ध लेन-देन किए गए हैं. 25 मार्च को 22,000 रुपये का लेन-देन किया गया. फिर 13,500, 15,000 और 5,000 रुपये के कुछ छोटे लेन-देन भी किए गए. हम इन पैसों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश में लगे हैं.”

मोहम्मद वकील और मोती राम में कई लेन-देन
केंद्रीय जांच एजेंसी ने तोपसिया के एक होटल के कर्मचारी मोहम्मद वकील से भी इस मामले में पूछताछ की है. एक अधिकारी ने कहा कि मूल रूप से एंटाली का रहने वाला मोहम्मद वकील पहले सेना में ही था. सूत्रों ने बताया कि वकील और जाट के बीच उनके ई-वॉलेट के जरिए कई लेन-देन का पता चला है.

एक अधिकारी का कहना है, “ऐसा लगता है कि मोती राम के पाकिस्तानी हैंडलर किसी बड़े लेन-देन की वजह से संदेह के दायरे में आने से बचने के लिए कई अलग-अलग स्रोतों से छोटी-छोटी रकम भेजी जा रही थी.” केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को कोलकाता में करीब 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जहां पकड़े गए एएसआई मोती राम के साथ कथित संबंध पाए गए थे.

CG Breaking: देखिए विडियो 🔵 “जिया हो CRPF के लाला” ✅ जवानों ने जुगाड़ से नाव बना प्रसूता और Premature baby को उफनती नदी कराई पार, नवजात शिशु और माता दोनों सुरक्षित
Sanjju Devi Asian Games Gold : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, कोरबा की संजू देवी के प्रदर्शन की CM साय ने की सराहना
सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए अब 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, मार्च तक देश भर में लागू होगी योजना
Supreme Court Order on Bulldozer Action: “अधिकारी जज नहीं बन सकते” – जस्टिस गवई,  फिलहाल देश भर में 1 अक्टूबर तक नहीं चलेगा “बुलडोजर”
Supriya Shrinate FIR  :  सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR 

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?