CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में मां बम्लेश्वरी के बेहतरीन कारीडोर की आई झलक, वैशाली नगर विधायक ने लिया था संकल्प

भिलाई में मां बम्लेश्वरी के बेहतरीन कारीडोर की आई झलक, वैशाली नगर विधायक ने लिया था संकल्प

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

🟧 भक्तों में हर्ष की लहर, विधायक की पहल का माना आभार

सीजी भास्कर, 05 जून। विगत 7 अप्रैल को चैत्र नवरात्र में नवमीं तिथि की रात्रि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-6 स्थित मां जगदंबा (बम्लेश्वरी) मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता को सोने का टीका चढ़ा कर इस मंदिर में कारीडोर निर्माण का संकल्प लिया था। जिसका कार्य शुरू हो गया है।

बहुत जल्द जब भक्तगण माता के दर्शन करने इस मंदिर में पहुंचेंगे तो बेहतरीन साज सज्जा के साथ यहां कारीडोर मिलेगा जिसकी झलक विधायक रिकेश सेन ने आज अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर दिखाई है। इस भव्य कारीडोर का विडियो देख भक्तों में हर्ष का माहौल है और वे इसे विधायक रिकेश सेन की अद्भुत पहल बता रहे हैं।

खास बात यह है कि बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित इस मंदिर में केवल दुर्ग ही नहीं बल्कि प्रदेश, देश और विदेश में बसे देवी भक्तों की आस्था है। यहां अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाते रहे हैं। सेक्टर 6 के पोस्ट ऑफिस कॉलोनी के अंदर स्थित मां जगदम्बा मंदिर में डोंगरगढ़ वाली माता बम्लेश्वरी की प्रतिमा स्थापित है।

विधायक रिकेश सेन भी लंबे समय से यहां माता के दर्शन को मंदिर आते रहे हैं। भिलाई के सेक्टर 6 में स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर भक्तों के लिए एक पवित्र और आस्था से भरा स्थान है। यह मंदिर माता रानी के भक्तों के लिए आस्था और शांति का प्रतीक है। नवरात्रि और विशेष त्यौहारों के दौरान यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और भक्तिमय माहौल इसे भिलाई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाता है।

सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर की तरह सेक्टर-6 इस मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। हाल ही में विधायक रिकेश सेन ने हनुमान मंदिर प्रांगण को भव्य और सुंदर बनाया है। उसी दौरान उन्होंने सेक्टर-6 माता बम्लेश्वरी को स्वर्ण टीका अर्पित करने के दौरान यहां एक बेहतरीन कारीडोर की आवश्यकता महसूस की और इस कार्य को करवाने का संकल्प उन्होंने लिया था।

Uproar over fake marriage party : ग्रामीणों के विरोध के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने कार्यक्रम किया स्थगित
Dog and Cat Friendship : कुत्ते और बिल्ली की अनोखी दोस्ती, 8 साल से साथ निभा रहे रिश्ते
PAK की ‘न्यूक्लियर चाल’ और सिविल फ्लाइट्स की आड़ में हमले की साजिश…भारत ने खोली पोल तो अमेरिका ने दिया दखल
कुएं में मिली पिता-बेटे की लाश, मरे मेढकों को निकालने गया था बेटा, जहरीली गैस, करंट या डूबने से मौत की आशंका
UP: अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जेई और उसके भाई जीशान की बढ़ीं मुश्किलें, दो FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?