CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ने के बाद मां ने नाबालिग बेटी को काट डाला, धड़ मिला, सिर की तलाश जारी

प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ने के बाद मां ने नाबालिग बेटी को काट डाला, धड़ मिला, सिर की तलाश जारी

By Newsdesk Admin
06/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 मई |

यूपी के मेरठ में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या करने वाली कोई और नहीं बल्कि मृतका की मां है. दरअसल, मां ने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देख लिया था, जिसपर वह इतनी आगबबूला हुई कि अपनी बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया. इस जघन्य वारदात में ‘कातिल’ मां का साथ मृतका के तीन ममेरे भाई और एक मौसेरे भाई ने दिया.

इतना ही नहीं हत्यारों ने मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को गंग नहर में और धड़ को रजवाहे में फेंक दिया था. बीते गुरुवार की सुबह बहादुरपुर गांव के पास रजवाहे में सिर कटी लाश मिली थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अब इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया.

आपको बता दें कि मेरठ पुलिस के लिए यह केस सुलझाना एक चुनौती था, क्योंकि शव काफी बुरी हालत में था और उसकी पहचान मुश्किल थी. लेकिन शव की लोअर की जेब से निकली प्रेमी का एड्रेस लिखी पर्ची मिलने से इस केस को सुलझाने में बड़ी मदद मिली. उसी ने पुलिस को हत्यारोपियों तक पहुंचा दिया.

पर्ची पर लिखी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वह मृतका के घर तक पहुंची. ऑनर किलिंग की आशंका पर पुलिस ने मृतक की मां, तीन ममेरे भाई और एक मौसेरे भाई को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. फिलहाल, लड़की के कटे हुए सिर की तलाश जारी है.

फेसबुक पर हुई थी लड़की की दोस्ती

पूरा मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाले एक शख्स सीआरपीएफ में हैं और उनकी तैनाती बीजापुर में है. घर पर उनकी पत्नी अपनी 17 वर्षीय बड़ी बेटी और दो छोटे बेटों के साथ रहती थी. बेटी इंटर की छात्रा थी. कुछ महीने पहले इस बेटी की फेसबुक पर गांव के लड़के से दोस्ती हुई थी, जो कि बीए का छात्र है. यह दोस्ती जल्द ही व्हाट्सएप बातचीत में बदल गई और दोनों यहां-वहां एक दूसरे से मिलने लगे.

मां ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

जानकारी के मुताबिक, 28 मई को मां घर से बाहर गई थी, इसी दौरान बेटी ने बॉयफ्रेंड को बुला लिया. जब मां वापस लौटी तो उसने दोनों को एक साथ देख लिया. बेटी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद मां का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. चूंकि, उसने बेटी को पहले भी समझाया था लेकिन वो नहीं मान रही थी, ऐसे में मां ने खौफनाक साजिश रच डाली.

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को मृतका के ममेरे भाई, गुरदीप, मोनू व मनीष अपनी बुआ के घर पहुंचे. इनके साथ दिल्ली का रहने वाला मृतका का मौसेरा भाई विपिन भी वहां मौजूद था. आरोप है कि इसके बाद मां ने इन सभी के साथ मिलकर धारदार हथियार से अपनी बेटी का सिर काट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के दो टुकड़े किए गए और धड़ को 13 किमी दूर बहादुरपुर के रजवाहे में फेंक दिया गया, जबकि सिर को 10 किमी दूर जानी गंगनहर में फेंक दिया. फिलहाल, अब आरोपी पकड़े जा चुके हैं, बस एक आरोपी फरार है.

बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स को RERA का नोटिस 🛑 15 दिन के भीतर दें जवाब, वरना होगी FIR
Supreme Court Maintenance Case 2026 : SC का बड़ा फैसला, ₹325 रोज कमाने का दावा करने वाले पति को ₹10 हजार भत्ते का आदेश
Pawan Singh Election Decision : पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा – विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, राजनीति में आने का मकसद कुछ और था
Kanker Road Accident : कांकेर में NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत; 3 की हालत नाजुक
पेंसिल के लिए हुआ झगड़ा, 8वीं के स्टूडेंट ने क्लास फ्रेंड पर दरांती से किया हमला; गंभीर घायलत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Compensation Fraud Chhattisgarh
Compensation Fraud Chhattisgarh : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Compensation Fraud Chhattisgarh : पुलिस मामले से जुड़े…

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग की बदहाल सड़क पर सख्त हुए तोखन साहू, जल्द मरम्मत के दिए निर्देश

मुंगेली जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था…

BJP Congress Food Controversy
BJP Congress Food Controversy : कांग्रेस पर शाकाहारी खाने को नॉन-वेज बताने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

BJP Congress Food Controversy :विवाद कैसे शुरू हुआ,…

Raipur Vehicle Theft
Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी

Raipur Vehicle Theft : पुलिस अब आसपास लगे…

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?