CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में जियो और एयरटेल प्रमोटर्स द्वारा की गई धोखाधड़ी 2 वर्ष बाद आई सामने, दूसरे के डाक्यूमेंट में गोलमाल कर सिम बेचने का मामला

भिलाई में जियो और एयरटेल प्रमोटर्स द्वारा की गई धोखाधड़ी 2 वर्ष बाद आई सामने, दूसरे के डाक्यूमेंट में गोलमाल कर सिम बेचने का मामला

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

🛑 सिम का सायबर क्राईम में दुरूपयोग होने पर खुला मामला, पीड़ित पहुंचा थाना

🛑 एक महिला सहित दो कर्मचारियों के खिलाफ चार सौ बीसी का अपराध दर्ज

सीजी भास्कर, 07 जून। दो वर्ष पूर्व जियो और एयरटेल के कर्मचारी और प्रमोटर द्वारा धोखे से आधार कार्ड लेकर सिम जारी करने और उस सिम से सायबर अपराध करने वालों को देने के मामले में जामुल पुलिस ने एक महिला और पुरुष के खिलाफ भादवि की धारा 419 व 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि यह मामला दुर्ग जिले के भिलाई अंतर्गत कुरूद का है। सायबर थाना द्वारा क्राईम में जिस सिम का प्रयोग आरोपियों द्वारा किया गया वह धोखे और फर्जी डाक्यूमेंट के आधार पर जारी हुई है, मामला खुलते ही इस कृत्य से अनभिज्ञ युवक ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि ऐसी शिकायत सामने आने पर साडा कुंआ शिव मंदिर के पास कुरूद भिलाई निवासी आशीष चतुर्वेदी (28 वर्ष) की रिपोर्ट पर जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव और एयरटेल कंपनी की प्रमोटर सीता देवी यादव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आशीष के आधार कार्ड का उपयोग कर धोखे से सिम निकाल उसे अन्य व्यक्ति को बेच कर धोखाधड़ी की गई है। जियो कम्पनी का कर्मचारी मोनेन्द्र कुमार यादव तथा एयरटेल कंपनी की प्रमोटर सीता देवी यादव 16 जनवरी 2023 को आशीष के मोहल्ले में घूम घूम कर सिम पोर्ट कर रहे थे।

सुबह करीब 10 बजे वो आशीष के घर गए और सिम पोर्ट करने कहा। आशीष के मामा का लड़का संदीप बंजारे ने अपना वोडाफोन आइडिया का सिम एयरटेल में पोर्ट कराने के लिए बोला।

नाबालिग होने पर धोखे से आशीष को बनाया मोहरा

संदीप बंजारे नाबालिग था इसलिए मोनेन्द्र यादव ने आशीष का आधार कार्ड लिया और दो बार थम्ब इम्प्रेशन, दो बार फोटो व आधार कार्ड का फोटो लिया गया। तीन दिन बाद सिम मिल जायेगा बोल कर वो निकल गए। 6 जून 2025 को साइबर पुलिस के द्वारा आशीष चतुर्वेदी को जानकारी मिली कि उसके नाम से दो सिम निकाल कर मोनेन्द्र यादव एवं सीता देवी ने धोखाधड़ी कर बेईमानी से किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।

Police Corruption : थाने में वसूली का खेल, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया जहर
CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी
“तिरंगा यात्रा” में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सिने अभिनेत्रियों ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान, कहा – “विधायक रिकेश का हर आयोजन अनूठा और सफल है”
रात होते ही मंडराते रहस्यमयी ड्रोन, ग्रामीणों में डर का माहौल – क्या है इसकी असलियत?
Sai Sudarshan snatches the Orange Cap : पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा कायम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Action Demand Against Minister Remark: बलरामपुर में मंत्री रामविचार नेताम पर टिप्पणी को लेकर सियासी उबाल

18/01/2026
Illegal Wood Seizure Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Illegal Wood Seizure Chhattisgarh : प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ियों के चिरान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, संडी की सॉ मिल सील

01/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

10/06/2026
Iran Water Crisis
देश-दुनिया

Iran Water Crisis : ईरान में भीषण जल संकट, राजधानी तेहरान को खाली कराने की चेतावनी

02/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?