CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन, दहशत में भागे लोग

मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन, दहशत में भागे लोग

By Newsdesk Admin 07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। आज सुबह सुबह अस्पताल में हड़कंप मच गया। यह स्थिति अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटने की वजह से बनी। तेज धमाके की आवाज सुनकर मरीज दहशत में आ गए।

Contents
शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में लगी आगमरीजों में मची अफरा तफरी

यहां तक कि अस्पताल का स्टॉफ भी भागने लगा। हालांकि स्थिति साफ होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग को काबू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जिला अस्पताल का है।

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी में उज्जवल नगर में रहने वाले अवनीश पाल अपनी बाइक पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। अभी वह कुछ ही दूर चले थे कि उनकी बाइक का एक कार में टक्कर हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया था। उनका इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था। इसी दौरान उनकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन से धुआं निकलने लगा। अभी वह कुछ समझ पाते कि तेज धमाके की आवाज के साथ मोबाइल फट गया और आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में लगी आग

घटना के वक्त वार्ड में ज्यादातर मरीज सो रहे थे. धमाके की आवाज सुनकर सभी उठ गए और भगदड़ सी मच गई। दहशत के मारे अस्पताल का स्टॉफ भी बाहर की ओर भागने लगा। हालांकि स्थिति साफ होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।

इस घटना में अवनीश का मोबाइल फोन तो जलकर खाक हो गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्सिडेंट में मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें शॉर्ट सर्किट हो गई थी। इसकी वजह से इसमें आग लग गई।

मरीजों में मची अफरा तफरी


धमाके की आवाज से अस्पताल में भर्ती सभी मरीज एवं उनके परिजन दहशत में आ गए थे। इसकी वजह से अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फटने की वजह से धमका हुआ है। संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन मोटोरोला कंपनी का था।

You Might Also Like

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Newsdesk Admin 07/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में Virat Kohli…

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया…

Essential Supply Control: अफवाहों पर ब्रेक, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

जगदलपुर समेत पूरे राज्य में मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों…

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Goat Theft Case Exposed: CCTV Footage से खुला राज, बकरा चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

29/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Police Custody Escape: रायपुर में चलती गाड़ी से कूदे तीन नाबालिग, एक पकड़ा; दो अब भी फरार

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?