CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR:कोरबा में सड़क पर लेटाकर पीटा था; विधायक ने कार्रवाई की मांग की..

BJP नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR:कोरबा में सड़क पर लेटाकर पीटा था; विधायक ने कार्रवाई की मांग की..

By Newsdesk Admin
09/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मई |

कोरबा जिले में किसान से मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री ज्योति महंत समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। 7 जून को ग्राम बरेडिमुड़ा का किसान युवक बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। ज्योति का कहना है कि, साइड हटने कहा तो युवक ने गाली दी और कहा कि, बाप का रोड नहीं है।

मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किसान बलवान सिंह कंवर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई चंद्रशेखर और मामा रंजीत के साथ हरदीबाजार में बैल खरीदने गया था। रावणभाटा के पास ज्योति महंत, अमन सिंह राजपूत और मुकेश राणा ने उन्हें रोका। आरोपियों ने गालियां दीं और मारपीट की।

विधायक राठिया बोले- बीजेपी नेत्री पर कार्रवाई हो

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा जिला एसपी को इस मामले में लेटर लिखा था। कहा कि, भाजपा नेत्री ज्योति महंत के द्वारा अपने साथियों के साथ बांकी मोंगरा थाना परिसर में अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना थाना परिसर में हुई है।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक आदिवासी किसान के साथ ऐसी घटना से मैं आहत महसूस कर रहा हूं। मैं भी एक आदिवासी विधायक हूं। लगता है, कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत को न शासन का डर है और न ही प्रशासन का। उन पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

झूठे केस में फंसाने की धमकी

पीड़ित के मुताबिक, भाजपा नेत्री ने उसे धमकी दी और कहा कि वह उसे चौराहे पर पिटवा देगी। इसके बाद आरोपी उसे जबरन बाइक पर बिठाकर थाने ले गए। थाना परिसर में भी उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने पुलिस और सरकार से अपने संबंधों की धौंस दिखाते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

मारपीट का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में ज्योति महंत किसान को पीटते दिख रही है। मारते हुए कह रही है कि, माफी क्यों मांगा फिर, अगर गाली नहीं दिया है तो तो फिर माफी क्यों मांगा। मजाक बनाकर रख दिया है औरत जात को..रोड किसकी है….मरना है तो मर जा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

वीडियो में दिख रहे 3 लोगों के खिलाफ FIR

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर 8 जून को भाजपा नेत्री ज्योति महंत, अमन कुमार राजपूत और मुकेश राणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

CG में कोरोना की फिर दस्तक : हाईकोर्ट जस्टिस संक्रमित, 24 घंटे में 4 केस, प्रशासन पर जानकारी छिपाने का आरोप…
Paddy Token App CG : मोबाइल से घर बैठे टोकन! खत्म हुई लाइनें, इंतजार और भीड़भाड़
स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार
Fraud in the name of home loan : कंपनी बनाकर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना
CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ प्रशासन में एक साथ कई बड़े फैसले, 11 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग, 6 जिलों में बदले कलेक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh liquor scam ED action : 1200 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, ढेबर सिटी और गोवा का होटल अटैच

सीजी भास्कर, 2 जून। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब…

Sukma prayer meeting controversy : मारपीट में कई ग्रामीण घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

सीजी भास्कर, 2 जून। सुकमा जिले के तोंगपाल…

A group of 51 elephants descended on the road : रायगढ़ में शावकों संग रोड क्रॉस करते दिखे गजराज

सीजी भास्कर, 2 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Allegations of backdoor entry into Nagar Panchayat : सचिव के समायोजन पर उठे सवाल

सचिव के समायोजन को लेकर विवाद  सीजी भास्कर,…

Bhanpuri shop theft case : महंगाई में चोरों की नई पसंद! दुकान से 25 लीटर पेट्रोल, सिगरेट और ड्राई फ्रूट लेकर फरार

सीजी भास्कर, 2 जून। बस्तर जिले के भानपुरी में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

IIM रायपुर में ट्रेनिंग ले रहे CM साय और मंत्री:जनता के पैसों का सही इस्तेमाल सीखेंगे

08/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

कलेक्टोरेट को बम से उड़ाने की चेतावनी, Email में IED की बात.

16/04/2025
Compassionate Appointment Rule
छत्तीसगढ़

Compassionate Appointment Rule : अनुकंपा नियुक्ति विरासत नहीं, बहू को सास का रखना होगा ख्याल, वरना जाएगी नौकरी

22/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: बिलासपुर-सरगुजा में भारी बारिश, उत्तरी हिस्से में 5 दिन तक भीगने की चेतावनी

25/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?