CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी के इस रेलवे स्टेशन से गायब होगा डॉन दाऊद का नाम

यूपी के इस रेलवे स्टेशन से गायब होगा डॉन दाऊद का नाम

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जून : उत्तर प्रदेश के अलीगढ लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ के दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है. उन्होंने दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप रेलवे स्टेशन रखने की मांग की और एक पत्र लिखकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी को लिखा. दाऊद इब्राहिम माफिया है. वह भारतीय संगठित अपराध सिंडिकेट का प्रमुख है. 1970 में मुंबई में वह डी-कंपनी (D Company) नाम से अपना गैंग चलाता था. इब्राहिम हत्या, जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी और आतंकवाद समेत कई आरोपों में एक वॉन्टेड अपराधी है.

केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मुगल शासकों के नाम बदलकर उनकी जगह पर हिंदूवादी शासकों के नाम रखे जाने का सिलसिला जारी है. जुलाई 2023 में महाराष्ट्र में ही तीन शहरों का नाम बदल दिया गया. महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर अब अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर अहिल्या नगर कर दिया गया है. इससे पहले औरंगाबाद को छत्रपति संभाजी नगर और उस्मानाबाद को धाराशिव नगर कर दिया गया था. हालांकि अभी भी राज्य में कई जगहों के नाम मुगल, आदिलशाही और निजामशाही शासकों के नाम पर हैं.

पत्र लिखकर नाम बदलने की मांग की
वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी से महाराणा प्रताप के नाम रेलवे स्टेशन किए जाने की एक पत्र लिखकर मांग की है. भाजपा सांसद सतीश गौतम में इस मामले को लेकर बताया कि अलीगढ़ में दाऊद खां एक रेलवे स्टेशन है. दाऊद खां का कोई इतिहास नहीं है. जबकि एक दाऊद तो ऐसा नाम है, जो आतंकवादी रहा है. जिस आतंकवादी दाऊद ने देश में कई बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े हैं. जो पूरे देश का दुश्मन है.

महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाए
उन्होंने आगे कहा कि अलीगढ़ के दाऊद खां रेलवे स्टेशन के आस-पास इस समुदाय का कोई गांव भी नहीं है.इसलिए इस दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम जो स्वतंत्रता सेनानी और जिन्होंने देश की आजादी के लिए योगदान दिया, हमारे महापुरुष महाराणा प्रताप के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखा जाए. उन्होंने केंद्र सरकार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी से रेलवे स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप किए जाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का नाम महाराणा प्रताप रखने से एक मैसेज जनता के बीच जाएगा कि महाराणा प्रताप हमारे महापुरुष थे.

आक्रांता या सूफी संत, कौन था सालार मसूद गाजी? यूपी में जिसकी दरगाह पर मेले को लेकर मचा हंगामा
सपा सांसद के घर तोड़फोड़ मामले में ओकेंद्र राणा को इलाहाबाद HC से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…
Crime News : भाभी से प्रेम-प्रसंग के चलते बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा गिरफ्तार 🛑 मृतक की पत्नी गजाला घटना के बाद से फरार, तलाश‌ में जुटी पुलिस
75 ट्रेनी RAS बने सहायक कलेक्टर, मिली पहली पोस्टिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?