CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कर्ज से बचने को रची ‘मौत’ की झूठी कहानी, 12 दिन बाद दिल्ली में मिला युवक!

कर्ज से बचने को रची ‘मौत’ की झूठी कहानी, 12 दिन बाद दिल्ली में मिला युवक!

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जून छत्तीसगढ़ के धमतरी में गंगरेल बांध के पास एक युवक के कपड़े-चप्पल मिले. माना गया कि युवक डूब गया है. इसी सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पानी में उसको तलाशती रही, लेकिन फिर 12 दिन बाद पता चला कि युवक दिल्ली में छुपकर बैठा है. युवक ने अपने मौत की झूठी कहानी बनाई और गंगरेल बांध से फरार हो गया. अब पुलिस युवक को दिल्ली से धमतरी लाई है और उससे पूछताछ कर रही है.

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वो कर्ज के बोझ के तले दबा है. इसलिए उसने बांध में डूबने और मौत का ये सारा नाटक रचा. दरअसल, 24 मई को छत्तीसगढ़ के कवर्धा का रहने वाला हेमंत चंद्रवंशी नाम का युवक अपने साथियों के साथ धमतरी पहुंचा. यहां गंगरेल बांध के किनारे रिसोर्ट में रात गुजारी. अगले दिन 25 मई को सुबह हेमंत चंद्रवंशी और उसके साथी नहाने के लिए गंगरेल बांध के किनारे पहुंचे.हेमंत के साथियों ने दी पुलिस को सूचनाहेमंत ने अपने साथियों को कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान में भेजा. उसके साथी समान लेकर वापस लेकर लौटे तो देखा कि हेमंत वहांं नहीं था. साथियों को बस हेमंत के कपड़े और चप्पल मिले. आसपास देखने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. थक हारकर हेमंत के साथियों ने इसकी सूचना रुद्री पुलिस दी. रुद्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापता हेमंत को खोजने का काम शुरू किया.

शुरुआत में हेमंत के बांध में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों के माध्यम से पानी में छानबीन की गई.नंबर ट्रैक किया फिर मिली लोकेशनपुलिस और गोताखोरों की टीम पानी में हेमंत को तलाशती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि हेमंत कहीं डूबने का बहाना करके भाग तो नहीं गया. फिर पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछताछ शुरू की. तब पता चला कि उसका एक और नंबर है. पुलिस ने हेमंत के दूसरे नंबर को ट्रैक किया, जिसकी लोकेशन दिल्ली पता चली.

पुलिस 12 दिन बाद लोकेशन को ट्रैक करते हुए दिल्ली पहुंच गई. फिर वहां उसे खोज निकाला और वापस धमतरी ले आई.मामले में एएसपी में क्या बतायामामले में एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि कवर्धा का रहने वाला हेमंत चंद्रवंशी गंगरेल बांध गया हुआ था. पूछताछ में पता चला है कि वो भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. इससे वो काफी परेशान था. इसी कारण उसने अपनी मौत का नाटक रचा. फिर गंगरैल बांध के किनारे अपना समान रखकर जंगल के रास्ते फरार हो गया. इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: बेमेतरा में 2 की मौत, कई शहरों में 10 घंटे ब्लैकआउट
Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक
रिश्वत मामले में गिरफ्तार रेलवे अफसर के भाई को अंतरिम जमानत: बेटे के इलाज के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी अर्जी
Dhamtari Police Transfer : कई थानों-चौकियों के प्रभारी बदले, रक्षित केंद्र भेजे गए शरद ताम्रकार
रायपुर क्राइम ब्रांच ने ईरानी डेरा में मारी रेड:सुबह 5 बजे घरों में दबिश, आंख मलते हुए बाहर निकले बदमाश; पुलिस थाने लेकर आई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?